कुरआन मजीद इंसानी ज़िंदगी के हर पहलू में रहनुमाई देता है। रिश्तों को कैसे मज़बूत बनाया जाए, कैसे संभाला जाए? इसी से मुतल्लिक़ Surah Nisa Se Mard Aur Aurat Ke Liye Ek Paigham है। सूरह अन-निसा आयत 19 खास तौर पर मर्दों और औरतों के हक़ूक़, शादीशुदा ज़िंदगी, आपसी इज़्ज़त, सब्र और अच्छे बर्ताव के बारे में बहुत अहम पैग़ाम देती है।
आज के दौर में जब घरेलू झगड़े, तलाक, बेइंसाफी और रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है, यह आयत हमें बताती है कि इस्लाम ने रिश्तों को ज़हमत नहीं बल्कि रहमत बनाया है।
✍️ By: Mohib Tahiri (Islahi Islamic Writer) | 🕋 Islamic Articles| Rishton ki Qadar| 🕰 Updated:24 Apr 2026
![]() |
| Shohar aur biwi ke darmayan ek dusre ke liye izaat o Qadar zaruri hai |
सूरह अन-निसा आयत 19 का आसान मतलब
“और उनके साथ अच्छे तरीके से ज़िंदगी गुज़ारो। अगर तुम उन्हें नापसंद करते हो तो हो सकता है कि तुम किसी चीज़ को नापसंद करो और अल्लाह ने उसी में बहुत भलाई रख दी हो।”यह आयत शादीशुदा ज़िंदगी के लिए सुनहरा उसूल पेश करती है।
मर्दों के लिए पैग़ाम
1. बीवी पर ज़ुल्म न करो
इस्लाम मर्द को यह हक़ नहीं देता कि वह अपनी बीवी को दबाए, सताए, या उसके हक़ मारे।बीवी कोई ग़ुलाम नहीं बल्कि अल्लाह की अमानत है। लिहाज़ा! उस पर बिला वजह ज़ुल्म न करे।
2. इज़्ज़त और नरमी से पेश आओ
बीवी के साथ गुस्से, तानों और मारपीट के बजाय मोहब्बत, नरमी और अदब से पेश आना चाहिए।
3. सब्र से काम लो
हर इंसान में कुछ कमियाँ होती हैं। अगर कोई बात पसंद न हो तो तुरंत नफ़रत, बद सलूकी या तलाक़ का फैसला न करो।
4. अच्छाई तलाश करो
हो सकता है जिस बात को तुम बुरा समझते हो, उसी में अल्लाह ने बड़ी भलाई रखी हो।
औरतों के लिए पैग़ाम
1. शौहर के हक़ अदा करो
जैसे मर्द पर जिम्मेदारियाँ हैं, वैसे औरत पर भी है कि शौहर के जायज़ हक़ अदा करे।
2. घर में सुकून का माहौल बनाएँ
नर्मी, समझदारी और मोहब्बत से घर जन्नत बनता है।
3. बेवजह जिद और लड़ाई से बचें
हर छोटी बात पर झगड़ा रिश्ते को कमजोर करता है।
4. सब्र और शुक्र अपनाएँ
अगर शौहर में कुछ कमियाँ हों तो अच्छाइयों को भी देखें।
👉 Maa Baap ki Aapsi Mohabbat bachon ki kamyab zindagi ka Asal Raaz Hai,kaise padhen Yahan
दोनों के लिए साझा पैग़ाम
1. रिश्ता ज़बरदस्ती नहीं, रहमत है
निकाह मोहब्बत, भरोसे और इज़्ज़त का नाम है। एक दूसरे के साथ नरमी और मुहब्बत से पेश आएं।
2. एक-दूसरे की कमियाँ छुपाएँ
हर बात लोगों को बताना या इधर उधर शिकायत करना गलत है। घर के मुआमले को घर में ही सुलझाएं।
3. माफ़ करना सीखें
हर रिश्ते को माफी की ज़रूरत होती है। छोटी छोटी गलतियों पर एक दूसरे को माफ़ करें और माफ़ करना सीखें।
4. अल्लाह से मदद माँगें
घर के सुकून के लिए हमेशा दुआ करते रहें,नमाज़ और दीनदार माहौल जरूरी है।
आज के समाज के लिए सबक
आज बहुत से घर सिर्फ इसलिए टूट जाते हैं क्योंकि लोग सब्र, अदब और समझदारी से काम नहीं लेते। यह आयत बताती है कि:
- हर नापसंद चीज़ बुरी नहीं होती
- हर कमी रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं
- अच्छे बर्ताव से घर बच सकते हैं
- अल्लाह कई बार मुश्किल में भलाई छुपा देता है
Conclusion:
Surah Nisa Ayat 19 हमें एक बहुत अहम पैग़ाम देती है जो हर शादीशुदा ज़िंदगी की बुनियाद है। साफ़ तौर पर Surah Nisa Se Mard Aur Aurat Ke Liye Ek Paigham दिया गया है कि रिश्ता सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि इज़्ज़त, सब्र, मोहब्बत और अच्छे अख़लाक़ पर खड़ा होता है।
Islamic Marriage Rights और Shohar Biwi Ke Huqooq की रौशनी में यह आयत हमें सिखाती है कि दोनों को एक-दूसरे के हक़ अदा करने चाहिए और नरमी व समझदारी से पेश आना चाहिए। यही असल Quran Marriage Guidance है जो एक खुशहाल और बरकत वाली ज़िंदगी की तरफ ले जाती है।
आख़िर में यही कहा जा सकता है कि अगर शौहर और बीवी एक-दूसरे के हक़ पहचान लें और इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलें, तो उनका घर सिर्फ एक घर नहीं बल्कि दुनिया में जन्नत का नमूना बन सकता है।
FAQs
Q1. क्या इस आयत में सिर्फ मर्दों को संबोधित किया गया है?
ज़ाहिरन मर्दों को, लेकिन इससे औरतों को भी रिश्तों में अच्छे अख़लाक़ का सबक मिलता है।
Q2. अगर बीवी पसंद न हो तो क्या करें?
सब्र करें, सुधार की कोशिश करें, क्योंकि अल्लाह उसमें भलाई रख सकता है।
Q3. क्या इस्लाम ज़ुल्म की इजाज़त देता है?
नहीं, इस्लाम हर तरह के ज़ुल्म को मना करता है।
Q4. शादीशुदा ज़िंदगी का सबसे बड़ा उसूल क्या है?
मोहब्बत, इज़्ज़त, सब्र और अच्छे तरीके से रहना।

1 Comments
Masha Allah 🤲
ReplyDeleteplease do not enter any spam link in the comment box.thanks