Taqdeer | Allah ki Marzi ,Raza Aur ijaazat — Kya hai Haqeeqat? इससे मुतल्लिक़ लोगों के ज़हन में एक बड़ा सवाल बार-बार उभरता है और यह सवाल सिर्फ़ मेरे ही ज़हन में नहीं, आप के ज़हन में भी उभरा होगा:
अगर सब कुछ अल्लाह की मर्ज़ी से होता है और तक़दीर में पहले से लिखा है, तो फिर इंसान जिम्मेदार क्यों? जन्नत और जहन्नम का फैसला कैसे?” क्या हम तक़दीर के हाथों मजबूर हैं? क्योंकि अल्लाह ने सब कुछ पहले से लिख दिया है और वही हो रहा है। यही सवाल बहुत से लोगों के दिलों में उथल-पुथल पैदा करता है।
इस सवाल का जवाब जानना बहुत ज़रूरी है अगर हम तक़दीर के मसले को समझ गए तो हमारा ईमान और मज़बूत हो जाएगा और हम और दिल से अल्लाह की इबादत करेंगे।
सबसे पहले हमें कुछ बुनियादी बातें समझनी है तब हमें तक़दीर समझ में आएगा
और वह यह हैं जैसे :
- ✔ तक़दीर (Destiny): अल्लाह ने जो अपने इल्म से लिखा है।
- ✔ इख़्तियार (Free Will): इंसान का अपना चुनाव है।
- ✔ और इम्तिहान (Test): इसी चुनाव पर होता है — इनाम या सज़ा भी उसी की बुनियाद पर।
✍️ (By Mohib Tahiri | 🕌 Islamic Article | Taqdeer ki Haqeeqat|Allah ki Marzi 🕰 updated: 15 Nov 2025
 |
| Taqdeer majboori nahi balki Allah ka wo ilm hai Jo wo sab kuchh janta hai |
दुनिया में होने वाली हर चीज़ — खुशी हो या ग़म, नेकी हो या बुराई — सब कुछ अल्लाह की हिकमत और इल्मी दायरे में होता है। लेकिन इसका यह मतलब हरगिज़ नहीं कि इंसान मजबूर है या उसके आमाल की कोई अहमियत नहीं रहती।
कुरआन साफ़ फरमाता है:
“हमने इंसान को रास्ता दिखा दिया — चाहे वो शुक्रगुज़ार बने या नाशुक्रा।” 📖 (सूरह दहर 76:3)
यानी इंसान कठपुतली नहीं, बल्कि जिम्मेदार है। तक़दीर रास्ता है, और चलना या भटकना — आपका फैसला।
यह लेख Taqdeer | Allah ki Marzi ,Raza Aur ijaazat — Kya hai Haqeeqat?उसी ग़लतफ़हमी को दूर करने और सही इस्लामी नज़रिया सामने रखने की एक कोशिश है —
तक़दीर क्या है ? इसे समझने के लिए हमें सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि "अल्लाह की मर्ज़ी, रज़ा और इजाज़त" का असली मतलब क्या है, और इंसान को दिए गए इख़्तियार और ज़िम्मेदारी की हकीकत क्या है—ताकि एक मुसलमान अपने रब के फैसलों को भी समझ सके और अपने अमल की जिम्मेदारी भी।
👉 Kya Dua aur tadbeer se taqdeer badalti hai? Aur agar badalti bhi hai to kaunsi taqdeer badalti hai? Agar janna chahte Hain to ye article aap ke liye hai
अल्लाह की मर्ज़ी, रज़ा और इजाज़त — इनमें बड़ा फर्क है?
दीन की बहुत सी बातों से हम वाकिफ हैं, लेकिन तीन चीज़ें—अल्लाह की मर्ज़ी (Allah’s Will), अल्लाह की रज़ा (Allah’s Pleasure) और अल्लाह की इजाज़त (Allah’s Permission)—अक्सर लोगों को एक जैसी लगती हैं, जिससे गलतफ़हमियाँ पैदा होती हैं। जबकि तीनों के मायने और हकीकत अलग अलग हैं।
आइए! इस पोस्ट Allah ki Marzi, Raza Aur ijaazat — Kya hai Haqeeqat? में इन्हें कुरान और हदीस की दलीलों के साथ आसान मिसालों के जरिए समझा जाए।
1. अल्लाह की मर्ज़ी (مشیّت) — Allah’s Will
अल्लाह की मर्ज़ी यानी मशीयत—जो अल्लाह चाहता है कि दुनिया में हो — वही होता है। चाहे वह चीज़ अल्लाह को पसंद हो या न हो, लेकिन उसकी मर्ज़ी (Will) के बिना कोई चीज़ नहीं होती।
इस्लाम का एक बुनियादी उसूल है। इंसान कोशिश करता है, लेकिन नतीजा और फैसला वही होता है जो अल्लाह चाहता है।
📖कुरान की आयतें — अल्लाह की मशीयत से मुतल्लिक
1️⃣ और तुम कुछ भी नहीं चाह सकते सिवाय इसके कि अल्लाह चाहे।”(सूरह तक़वीर 29/सुरह अल दहर: 30)
🔸 मतलब: इंसान सिर्फ इरादा करता है, लेकिन उसका पूरा होना अल्लाह की मर्ज़ी पर है।
🔸 वज़ाहत: यह आयत याद दिलाती है कि असली इख़्तियार सिर्फ अल्लाह के पास है, उसी के फैसले लागू होते हैं।
2️⃣ अल्लाह जिसे चाहता है हिदायत देता है और जिसे चाहता है गुमराही में छोड़ देता है।”(सूरह इब्राहीम 4)
🔸 मतलब: सही राह भी अल्लाह की मर्ज़ी से मिलती है।
🔸 वज़ाहत: इंसान को चाहिए कि हिदायत के लिए हमेशा अल्लाह से दुआ करता रहे।
3️⃣ कोई भी इमान नहीं ला सकता जब तक अल्लाह की अनुमति न हो।”(सूरह युनुस 100)
🔸 मतलब: ईमान लाना भी अल्लाह द्वारा दी गई तौफ़ीक़ है।
🔸 वज़ाहत: दिलों को पलटने वाला सिर्फ अल्लाह है, इसलिए ईमान पर क़ायम रहने की दुआ करनी चाहिए।
4️⃣ अल्लाह जिसे चाहे बेटियाँ देता है और जिसे चाहे बेटे।”(सूरह अश-शूरा 49)
🔸 मतलब: औलाद देना या न देना अल्लाह की मर्ज़ी पर है।
🔸 वज़ाहत: लड़का या लड़की—दोनों ही अल्लाह की हिकमत से दिए जाते हैं।
5️⃣ अल्लाह जिसे चाहता है रोज़ी बढ़ा देता है और जिसे चाहता है कम कर देता है।”(सूरह रअद 26)
🔸 मतलब: रोज़ी की तंगी या फराख़ी दोनों अल्लाह की तरफ़ से होती हैं।
🔸 वज़ाहत: इंसान को न घमंड करना चाहिए और न मायूस—क्योंकि उसका रिज़्क़ अल्लाह के हाथ में है।
6️⃣ अगर अल्लाह की रहमत न होती तो तुम में कोई भी पाक नहीं बन सकता था, लेकिन अल्लाह जिसे चाहता है पाक कर देता है।”(सूरह नूर 21)
🔸 मतलब: नेकी और पाकीज़गी इंसान को अल्लाह ही देता है।
🔸 वज़ाहत: दिलों की सफाई और बुराइयों से बचना अल्लाह की मदद का नतीजा है।
7️⃣ अल्लाह वही करता है जो वह चाहता है।”(सूरह हज 14/हूद: 107)
🔸 मतलब: दुनिया और आखिरत में हर फैसला अल्लाह की इच्छा के मुताबिक होता है।
🔸 वज़ाहत: अल्लाह की कुदरत और हुकूमत हर चीज़ पर हावी है।
📚 हदीसें — अल्लाह की मर्ज़ी और तक़दीर पर
1️⃣अल्लाह जिसे भलाई देना चाहता है, उसे दीनी समझ दे देता है।”(सहीह बुखारी: 71)
🔸 मतलब: दीनी समझ और हिदायत मिलना अल्लाह की मर्ज़ी से होता है।
🔸 वज़ाहत: हिदायत अल्लाह का सबसे बड़ा इनाम है।
2️⃣ जो तुम्हें पहुँचना है वह कभी चूक नहीं सकता, और जो तुम्हें नहीं पहुँचना वह कभी मिल नहीं सकता।”(तिर्मिज़ी: 2516, हसन सहीह)
🔸 मतलब: हर चीज़ अल्लाह ने किस्मत में पहले से लिख दी है।
🔸 वज़ाहत: बेवजह ग़म या डर की जरूरत नहीं—जो अल्लाह की मर्ज़ी होगी वही होगा।
3️⃣ किसी चीज़ के बारे में मत कहो कि मैं यह कल करूँगा, बल्कि कहो ‘इंशा अल्लाह’।”(सहीह बुखारी)
🔸 मतलब: कामों का पूरा होना सिर्फ अल्लाह की मर्ज़ी से है।
🔸 वज़ाहत: मुसलमान अपनी योजना बनाते समय हमेशा “इंशा अल्लाह” कहता है।
वजाहत
👉अल्लाह की मर्ज़ी का मतलब है कि हर काम उसी की कबज़े में है,दुनिया में अच्छा और बुरा—दोनों कुछ भी अल्लाह की मर्जी के बिना नहीं हो सकता।
अल्लाह ने इंसान को इख़्तियार (चॉइस) दिया है, लेकिन फिर भी कोई घटना तभी होती है जब अल्लाह उसे होने देता है।
👉 अल्लाह की मर्ज़ी का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह गुनाह, ज़ुल्म या बुराई से खुश होता है।अल्लाह सिर्फ नेकी, हक़, इंसाफ और पवित्रता को पसंद करता है।अल्लाह गुनाह से खुश नहीं होता
और बुराई को पसंद नहीं करता। अल्लाह यह नहीं चाहता कि इंसान शैतान की राह पकड़े और न यह चाहता है कि उसके बंदे जहन्नम में जाएँ।
मिसालें (Real-life Examples):
- किसी का अमीर होना— अल्लाह की मर्ज़ी और परीक्षा
- किसी का गरीब होना— अल्लाह की हिकमत और इम्तेहान
- किसी का बीमार होना— इंसान के लिए सबक, सवाब या इम्तेहान
- किसी का गुन्हा कर बैठना— इंसान का अपना चुनाव, लेकिन Allah allowed it to happen
- बरसात होना या सूखा पड़ना— अल्लाह के नियंत्रण में
- किसी हादसे का हो जाना— अल्लाह की क़ज़ा व क़दर के तहत
ये सब अल्लाह की मर्ज़ी(Will) (यानी उसकी इजाज़त और इरादे) के साथ ही होते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि अल्लाह को ये सब पसंद भी हों।
📌 याद रखें:
मर्ज़ी = जो अल्लाह होने देता है (Allah allows to happen)
यह सिर्फ यह बताता है कि उसकी इजाज़त और फैसले के बगैर कुछ नहीं हो सकता
2. अल्लाह की रज़ा (رضا) — Allah’s Pleasure
रज़ा का मतलब:वह चीज़ें जिनसे अल्लाह खुश होता है, जिन्हें वह पसंद करता है और जिन पर वह अपने बंदों को इनाम देता है।अल्लाह की रज़ा का ताल्लुक सिर्फ़ नेकी, आज्ञाकारिता और तौहीद से है — न कि किसी गुनाह, जुल्म या कुफ्र से।
📖 कुरान में “अल्लाह की रज़ा”
अल्लाह तआला फ़रमाता है:
1️⃣ अल्लाह उनसे राज़ी हुआ और वे उससे राज़ी हुए।”— (सूरत अल-बय्यिनाह: 8)
यह उन बंदों का मक़ाम है जो ईमान, नेकी और तअत्तु (obedience) में सच्चे होते हैं। ऐसे लोगों को अल्लाह अपनी रज़ा, खुशनूदी और जन्नत की खुशखबरी देता है।
वज़ाहत:
यह आयत सबसे ऊँचे दर्जे के मोमिनों की है।
अल्लाह ऐसे लोगों से खुश होता है जो ईमान में सच्चे, नेकी में लगातार, और अल्लाह की इताअत में पक्के होते हैं।
यह आयत बताती है कि:
- अल्लाह की रज़ा हासिल करने के लिए दिल और अमल दोनों सही होने चाहिए।
- बंदा दुनिया में अल्लाह का हो जाता है, और आखिरत में अल्लाह उसका।
2️⃣ अगर तुम कुफ्र करो तो अल्लाह बेपरवाह है, लेकिन वह अपने बंदों के लिए कुफ्र को पसंद नहीं करता।”— (सूरत अज़्-ज़ुमर: 7)
वज़ाहत:
यह आयत एक बहुत बड़ा उसूल बता रही है:
- अल्लाह की मर्ज़ी (Will) के तहत भले हर काम दुनिया में हो रहा है, लेकिन अल्लाह की रज़ा (Pleasure) सिर्फ उन्हीं कामों में है जो वह पसंद करता है।
- अल्लाह किसी इंसान के कुफ्र से खुश नहीं होता — भले वह उसकी मर्ज़ी के बिना नहीं हो सकता।
इससे साबित हुआ:
✔ हर वह चीज़ जो अल्लाह को पसंद नहीं, वह उसकी रज़ा में नहीं।
✔ गुनाह होना और गुनाह से खुश होना — यह दो अलग चीज़ें हैं।
3️⃣ अल्लाह फसाद करने वालों को पसंद नहीं करता।”— (अल-मायरह: 64)
वज़ाहत:
‘मुफ़सिदीन’ से मुराद वे लोग हैं जो झगड़ा, नफ़रत, ज़ुल्म, खून-ख़राबा और समाज में बिगाड़ फैलाते हैं।
अल्लाह ऐसे लोगों को कभी पसंद नहीं करता, चाहे उनकी ताक़त कितनी ही हो।
4️⃣ अल्लाह नेक काम करने वालों को पसंद करता है।”— (अल-बक़रह: 195)
वज़ाहत:
अहसान यानी नेकियों को खूबसूरती, इख़लास और नर्मी के साथ अदा करना।
ऐसे लोग अल्लाह की खास महब्बत और रज़ा पाते हैं।
5️⃣ अल्लाह सब्र करने वालों को पसंद करता है।”— (आल-इमरान: 146)
वज़ाहत:
सब्र की तीन किस्में हैं:
- नेकी पर जम जाना
- गुनाह से बचना
- मुसीबतों पर हिम्मत रखना
इन तीनों पर चलने वाला इंसान अल्लाह की रज़ा का हकदार बनता है।
6️⃣ अल्लाह मोमिनों से राज़ी हो गया जब वे आपकी बैअत कर रहे थे।”— (अल-फ़त्ह: 18)
वज़ाहत:
यह उन सहाबा की तारीफ़ है जिन्होंने हुदैबिया में जान की बाज़ी लगाकर नबी ﷺ से वफ़ादारी की।
अल्लाह ने उनके ईमान और सच्चाई को इतना पसंद किया कि कहा:
“अल्लाह उनसे राज़ी हो गया।”
यह अल्लाह की रज़ा का सबसे बड़ा एलान है।
📜 हदीसों में अल्लाह की रज़ा से मुतल्लिक़ ज़िक्र
1️⃣ अल्लाह की रज़ा माप-तोल में आसानी करने वालों में है
रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
“अल्लाह उस बंदे पर रहमत और रज़ा नाज़िल करता है जो बेचते-खरीदते वक्त आसानी करता है।”
— (तिर्मिज़ी)
वज़ाहत:
इस हदीस में एक बड़ा सबक है कि अल्लाह सिर्फ़ नमाज़-रोज़े से नहीं बल्कि
अख़लाक़ और लोगों के साथ नरमी से भी खुश होता है।
जो इंसान दूसरों पर आसानियाँ करता है — अल्लाह उसके लिए अपनी रज़ा आसान कर देता है।
2️⃣ माता-पिता की रज़ा = अल्लाह की रज़ा
रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
“अल्लाह की रज़ा माता-पिता की रज़ा में है, और अल्लाह की नाराज़गी माता-पिता की नाराज़गी में।”
— (तिर्मिज़ी)
वज़ाहत:
माता-पिता की आज्ञाकारिता इतनी अहम है कि अल्लाह ने अपनी रज़ा भी उनसे जोड़ दी।
अगर वो खुश हैं तो अल्लाह खुश — अगर वे नाराज़ तो अल्लाह नाराज़।
यानी अल्लाह की रज़ा पाने का सबसे आसान रास्ता — माता-पिता की सेवा है।
3️⃣ नेकी और तौबा अल्लाह को बेहद पसंद है
रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
“अल्लाह अपने उस बंदे से ज़्यादा खुश होता है जो तौबा करता है, जितना कोई गुमशुदा ऊँट पाने पर खुश होता है।”
— (बुखारी, मुस्लिम)
वज़ाहत:
यह हदीस दिखाती है कि अल्लाह बेहद रहम करने वाला है।और अगर गुनाहगार का सच्चे दिल से तौबा करना बेहद पसंद है।
अल्लाह की रज़ा सिर्फ नेकी और हिदायत वाले कामों में है। अल्लाह गुनाह, जुल्म और बुराई और शिर्क से कभी रज़ामंद नहीं होता—even अगर वह उसकी मर्ज़ी के तहत ही क्यों न घटे।
अल्लाह किनसे खुश होता है?
✔ इमान और तौहीद वाले
✔ नमाज़, रोज़ा, सदक़ा, ज़िक्र और इस्तिग़फ़ार करने वाले
✔ सच्चे, अमानतदार, इंसाफ़पसंद लोग
✔ लोगों की मदद करने वाले
✔ सबर और शुकर करने वाले
✔ अल्लाह और उसके रसूल ﷺ की इत्तेबा करने वाले
अल्लाह ऐसे लोगों से रज़ामंद होता है और उनके लिए जन्नत मुकर्रर है।
अल्लाह किनसे कभी खुश नहीं होता?
✘ कुफ्र, शिर्क करने वाले
✘ झूठ, धोखा, चोरी और रिश्वत खाने वाले
✘ ज़िना, शराब और फ़ुह्श में लगे लोग
✘ ज़ुल्म करने वाले
✘ नाफ़रमान और अकड़ने वाले
✘ फसाद और नापाक काम करने वाले
📌 रज़ा = जो अल्लाह को पसंद है। (Allah likes it)
3. अल्लाह की इजाज़त (إذن) — Allah’s Permission
इजाज़त का मतलब यह है कि कोई घटना अल्लाह की तदबीर और हिकमत से तभी वाक़े होती है, जब अल्लाह उसके होने की अनुमति दे।
यानी अल्लाह उस काम का रास्ता खोल देता है, एक हिकमत (Wisdom) और आज़माइश के नियम के तहत।
इंसानी समझ कई बार तुरंत नहीं पकड़ पाती कि इसमें क्या मसलहत है—
कभी-कभी वक़्त गुज़रने के बाद समझ आती है, और कई चीज़ों की हिकमत क़ियामत में पता चलेगी।
📖 कुरान की आयतें और मुख्तसर वज़ाहत
1. जादू और नुकसान सिर्फ इजाज़त के साथ होता है
“वे किसी को नुकसान नहीं पहुँचा सकते, मगर अल्लाह की इजाज़त से।”— (अल-बक़रा: 102)
वज़ाहत: नुकसान की घटनाएँ तभी घटती हैं जब अल्लाह अनुमति दें; इसका मतलब यह नहीं कि अल्लाह उन कामों से खुश है।
2. ईमान भी इजाज़त के बिना नहीं आता
कोई भी इमान नहीं ला सकता मगर अल्लाह की इजाज़त से।”— (यूनुस: 100)
वज़ाहत: इंसान का इमान भी अल्लाह की अनुमति के बिना नहीं आता।
3. फ़रिश्ते भी शफ़ाअत तभी कर सकते हैं जब इजाज़त हो
कौन है जो उसके सामने सिफ़ारिश कर सके— मगर उसकी इजाज़त के साथ?”
— (अल-बक़रा: 255 — आयत-उल-कुर्सी)
वज़ाहत: हर सिफ़ारिश और दख़लंदाज़ी अल्लाह की अनुमति के बिना नहीं हो सकती।
4. कोई मुसिबत अल्लाह की इजाज़त के बिना नहीं आती
कोई मुसिबत नहीं आती मगर अल्लाह की इजाज़त से।”
— (अत-तग़ाबुन: 11)
वज़ाहत: मुसिबत और परीक्षा भी अल्लाह की अनुमति से होती हैं, ताकि इंसान अपने कर्मों और सब्र के साथ सही रास्ता चुन सके।
📜 हदीस से दलीलें (Prophetic Hadith Evidence)
1. नुकसान और फायदा सिर्फ अल्लाह की इजाज़त से
रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
जान लो! अगर पूरी उम्मत इकट्ठी होकर तुम्हें फ़ायदा पहुँचाना चाहे, तो सिर्फ वही फ़ायदा मिल सकता है जो अल्लाह ने तुम्हारे लिए लिख दिया है;
और अगर सब मिलकर नुकसान पहुँचाना चाहें, तो वही नुकसान होगा जो अल्लाह ने लिख दिया है।”
— (तिर्मिज़ी 2516)
वज़ाहत: यह हदीस साफ़ कर देती है कि घटना तभी घटती है जब अल्लाह इजाज़त दे।हर फ़ायदा और नुकसान अल्लाह की अनुमति से होता है; इसका मतलब यह नहीं कि हर चीज़ अल्लाह को पसंद है।
2. जिन्न और इंसान किसी को नुकसान नहीं दे सकते — बिना इजाज़त के
नबी ﷺ ने कहा:
अगर तुम कोई दुआ पढ़ लो (जैसे बिस्मिल्लाह),
तो शैतान और नुकसान देने वाली चीज़ें तुम्हें नुकसान नहीं दे सकतीं।”
— (मुस्लिम)
वज़ाहत: मतलब यह कि नुकसान और हिफ़ाज़त — दोनों अल्लाह की इजाज़त के ताबे हैं।
दुनिया का इम्तिहान एक सिस्टम के तहत चलता है
अल्लाह ने दुनिया को एक इम्तिहान की जगह बनाया है और दुनिया के इम्तिहान के सिस्टम को एक हिक्मत के तहत चलाने के लिए इसमें जिन्न और इंसान को इख़्तियार (Free Will) दिया गया है।
इसीलिए अल्लाह बहुत-सी चीज़ों को होने देता है, ताकि इंसान सही-गलत का चुनाव करे।
मिसालें
एक आदमी चोरी करता है —
चोरी इसलिए हुई क्योंकि अल्लाह ने इजाज़त दी, लेकिन रज़ा नहीं है।
शैतान को मोहलत मिलना —
यह भी अल्लाह की इजाज़त है, लेकिन अल्लाह शैतान के कामों से खुश नहीं है।
कोई बीमारी आ जाए —
यह अल्लाह की तरफ़ से परीक्षा है, इसलिए यह भी उसकी इजाज़त के साथ होता है।
अल्लाह ने इंसान को इस दुनिया में इम्तिहान के लिए भेजा है, और इम्तिहान तब ही पूरा होता है जब इंसान को:
💠सोचने की आज़ादी
💠सही–ग़लत चुनने की आज़ादी
💠फैसले लेने की आज़ादी
दी जाए।
यही आज़ादी इख़्तियार (Free Will) कहलाती है, और इसी को “इजाज़त” कहा गया है। अल्लाह की इजाज़त यानी इंसान को चुनाव की पूरी आज़ादी देना।बुराई क्यों होती है?
अल्लाह गुनाह नहीं चाहता।लेकिन इंसान को आज़ादी देता है— और यही आज़ादी उसका असल इम्तिहान है।
🔹 इसलिए याद रखें:
👉अल्लाह यह नहीं चाहता कि इंसान बुरा काम करे।
👉वह नहीं चाहता कि कोइ अज़ान की आवाज़ सुन कर मस्जिद के बजाए शराब खाने जाए।
👉वह नहीं चाहता कि हम शैतान की राह पकड़ें।
👉वह नहीं चाहता कि उसके बन्दे जहन्नम में जाएँ।
👉 बुराई अल्लाह की “मर्ज़ी” से नहीं होती, बल्कि इंसान की अपनी “गलत पसंद” और “चुनाव की आज़ादी” (इजाज़त) का नतीजा होती है।📌 इजाज़त = होने की अनुमति देना (Allah allows the event to occur), इसका यह मतलब हरगिज़ नहीं कि अल्लाह उस काम से खुश भी है।
🌟 तीनों का आसान फर्क समझें
| लफ़्ज़ | आसान मतलब | कैसा होता है? |
|---|
| मर्ज़ी (Will) | क्या होगा | पसंद हो या नापसंद—सब उसकी मर्ज़ी से |
| रज़ा (Pleasure) | क्या पसंद है | सिर्फ नेकी और भलाई |
| इजाज़त (Permission) | क्या होने दिया गया | हिकमत और आज़माइश के तहत |
सबसे आसान मिसाल
मान लीजिए कोई इंसान चोरी कर ले:
अल्लाह की मर्ज़ी (Will): चोरी तभी हुई क्योंकि अल्लाह ने उसे होने दिया (वरना रुकवा देता)
अल्लाह की इजाज़त (Permission): अल्लाह ने उसकी चॉइस और आज़माइश के तौर पर उसे करने दिया
अल्लाह की रज़ा (Pleasure): चोरी अल्लाह को पसंद नहीं—अल्लाह केवल नेक काम से रज़ामंद होता है
आप अल्लाह की मर्ज़ी, रज़ा और इजाज़त की हक़ीक़त को समझ गए होंगे अब Taqdeer को समझना आसान होगा इन शा अल्लाह, की तक़दीर क्या है ?
4. तक़दीर क्या है? — आसान, गहरी और सही समझ
 |
| Taqdeer Allah par puri tarah se tawakkal ka Naam hai |
बहुत से लोग तक़दीर के मसले को लेकर गलतफहमी के शिकार हैं—किसी को लगता है “सब कुछ पहले से लिखा है तो हम कर क्या सकते हैं?”अक्सर लोग ये समझ लेते हैं कि “तक़दीर” का मतलब मजबूरी है, जबकि इस्लाम की असली शिक्षा इसके बिलकुल उलट है। अगर इसे सही तरह समझ लिया जाए तो इंसान की सोच, यकीन और अल्लाह पर भरोसा मजबूत हो जाता है।
ओ
इस्लाम ने जो तक़दीर से मुतल्लिक समझाई है वह इल्म (Knowledge),हिक्मत (Wisdom) और इख़्तियार (Free Will / Choice) — तीनों पर आधारित है। आइए इसे आसान भाषा और मिसालों से समझते हैं:
सबसे पहले ये बात दिल में उतार लें कि तक़दीर (Qadr) का मतलब यह नहीं कि इंसान “मजबूर” है, या उसे ज़बरदस्ती किसी रास्ते पर धकेला जाता है। इस्लाम कभी भी “मजबूरी वाला इंसान” पेश नहीं करता, बल्कि ज़िम्मेदार इंसान पेश करता है।
🛑 तक़दीर का मतलब मजबूरी नहीं है अल्लाह को हर चीज़ का इल्म पहले से होना है
सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात: तक़दीर (Qadr) का मतलब यह नहीं कि इंसान को मजबूर किया गया है या किसी काम पर जबरदस्ती लगाया गया है बल्कि इसका अर्थ है कि अल्लाह को पहले से सब इल्म (Knowledge) है कि इंसान क्या चुनेगा। यानी इल्म और जबर ये दोनों बिल्कुल अलग चीज़ें हैं।
अल्लाह अलिमुल-ग़ैब है —उसे हर इंसान की जिंदगी की हर घटना, हर फैसला, हर चुनाव पहले से मालूम है।लेकिन उसका यह “जान लेना” इंसान से उसकी आज़ादी नहीं छीनता। यानी जब अल्लाह ने आपको, मुझे और हर इंसान को दुनिया में भेजा, तो वह पहले से जानता है कि—
- कौन किस उम्र में यानी बचपन, जवानी या बुढ़ापा में क्या करेगा,
- कौन सा रास्ता अपनाएगा,
- कौन सी नीयत से करेगा,
- कौन नेकी चुनेगा और कौन बुराई,
- कौन सब्र करेगा और कौन बग़ावत,
- कौन तौबा करेगा और कौन गफलत में रहेगा।
- कब मेहनत करेगा
- कब गलत फैसले लेगा
- कब तौबा करेगा
यही पहले से मालूम इल्म ही इंसान की तक़दीर है जो “लौहे–महफ़ूज़” में लिखा गया है।
🛑 अल्लाह ने इंसान को मजबूर नहीं किया
लेकिन इस लिखे जाने का हरगिज़ मतलब यह नहीं कि अल्लाह ने किसी को गुनाह करने पर मजबूर किया या जबरदस्ती गुनाह कराया और न किसी को नेकी पर मजबूर किया,न किसी को गुलाम की तरह चलाया
बल्कि:
इंसान वही करता है जो वह अपने इरादे, नीयत, और पसंद से करना चाहता है। अल्लाह ने सिर्फ़ उसकी पसंद व इरादे और फैसले को पहले से जानकर लिख दिया था। क्योंकि अल्लाह अलमुल ग़ैब है उसका इल्म मुकम्मल और बे-हद है।वह समय, अतीत, भविष्य — सब देखता है।
🕌 एक आसान मिसाल: शिक्षक और छात्र की मिसाल
मान लीजिए आप अपने क्लास के सबसे समझदार टीचर हैं। आप अपने 40 स्टूडेंट्स को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उनकी मेहनत और हरकत को देख कर आपको पता है कि कौन बच्चा साल भर मेहनत करेगा,कौन बच्चा खेल करेगा,कौन किस नंबर से पास होगा और कौन फेल होगा।
अब अगर आप बच्चों के इन हालात को देख कर एक गुमान के तहत अपनी डायरी में लिख दे कि अहमद पास होगा,समीर फेल होगा और जुनैद औसत नंबर लाएगा
और जब नतीजा आया तो लग भग ऐसा ही देखने को मिला तो क्या… आपकी लिखाई ने किसी को पास या फेल किया? क्या आप ने किसी को मजबूर किया? बिल्कुल नहीं। बल्कि आपने उनके रवैये को जानकर पहले से लिख दिया था।
ठीक यही मामला तक़दीर का है।
अल्लाह अपने इल्म के बिना पर जानता है कि कौन क्या करेगा, इसलिए उसने लिख दिया —मगर उसने किसी पर ज़बरदस्ती नहीं की के कोई जन्नती या जहन्नमी बने।
🛑 तक़दीर में लिखे हर अच्छा और बुरा हालात — इंसान की भलाई के लिए होता है
अल्लाह ने हमारी जिंदगी में जो हालात, उतार-चढ़ाव, खुशियाँ, कठिनाइयाँ लिखी हैं — उन सबमें गहरी हिकमत छुपी होती है, चाहे हम उसे समझ न पाएं। अल्लाह हमसे कहीं ज्यादा जानता है कि हर अच्छा–बुरा हालात — इंसान की भलाई के लिए होता है।
मिसाल से समझें — रिज़क और दौलत की हिकमत, क्यों कोई अमीर और कोई गरीब?
कभी-कभी लोग सोचते हैं:“अल्लाह ने मुझे दौलत क्यों नहीं दी?मुझे गरीब और उसे मालदार क्यों बनाया?मेरे साथ ही मुश्किलें क्यों आती हैं?”मुझे सारी सहूलतें क्यों नहीं मिलीं? तो आइए इस मसलहत को आज समझें।इसका जवाब बहुत ही खूबसूरत है:
👉अल्लाह जानता है कि किन हालात में आपका ईमान सुरक्षित रहेगा।
👉 अल्लाह जानता है कि कौन किस हालात में बेहतर रहेगा
👉कौन सी मुश्किल आपको हिदायत के करीब लाएगी
👉कौन सा रास्ता आपकी आख़िरत सुरक्षित करेगा
👉 कौन सा हालात आपको घमंड से बचाएगा
👉 किस हालात में वह इबादत नहीं छोड़ेगा
हम जो नहीं जानते —अल्लाह वही पहले से जानता है।और यहीं पर अल्लाह की हिकमत काम करती है।
मुमकिन हो कि अधिक दौलत:
👉आपको घमंड की तरफ ले जाए
👉आपको गुनाहों के करीब कर दे
👉आपकी दीन से दूरी का कारण बन जाए
👉आपकी आखिरत को बर्बाद कर दे
और यह भी संभव है कि गरीबी:
👉आपको शुक्रगुज़ार बना दे
👉आपको अल्लाह के करीब कर दे
👉आपको तौबा और इबादत की तरफ ले जाए
इसलिए —हर अमीरी नेमत नहीं होती, और हर गरीबी मुसीबत नहीं होती।
जो बात हम नहीं जानते,अल्लाह पहले से जानता है। इसीलिए अल्लाह वही देता है जो हमारे लिए बेहतर और मुफ़ीद हो — न कि जो आपकी ख्वाहिश में हो।। यह रिज़क की कमी नहीं,बल्कि अल्लाह की हिफाज़त भी हो सकती है। आइए कुछ और मिसाल से समझें।
पहली मिसाल:
एक माँ अपने बच्चे को इंजेक्शन लगवाती है। बच्चे को लगता है कि माँ तकलीफ दे रही है। लेकिन हकीकत में माँ उसे बचा रही होती है।
उसी तरह,अल्लाह हमें कुछ ऐसे हालात और आज़्माइश में डालता है जिन्हें हम समझ नहीं पाते, लेकिन वो हमारी आख़िरत, ईमान, और हमारी भलाई के लिए होते हैं। अल्लाह की हिक्मत उसके इल्म से निकलती है —जो ला महदूद है। और हमारा इल्म बहुत सीमित, बहुत कमज़ोर है।हमें बाद में समझ में आती है कि इसमें अल्लाह की हिक्मत शामिल थी। क्योंकि अल्लाह की हिक्मत इंसान की समझ से बहुत ऊपर है।Ffgg
एक दूसरी मिसाल से समझिये:
मान लीजिए एक इंसान गरीब है।वह सब्र करता है, मेहनत भी करता है, नमाज़ भी पढ़ता है।अब अल्लाह जानता है कि अगर इसे बहुत दौलत मिल गई… तो:
👉अगर आपके हाथ में बहुत दौलत आ जाए,तो आप घमंड में पड़ जाएँ,,या नाफ़रमानी करने लगें, या आपकी आख़िरत बिगड़ जाए।
👉या अमीरी के साथ ऐसे फ़ितने आपके सामने आएं जिनसे आपका ईमान डगमगा जाए।या दौलत से आपकी ज़िंदगी में उलझनें बढ़ जाएं और आप चैन खो दें।
👉नमाज़ छोड़ कर जुआ, शराब, फुज़ूलखर्ची में पड़ जाए। या किसी ऐसे गुनाह में पड़ जाएगा जिससे उसकी आख़िरत बर्बाद हो जाए
तो क्या अल्लाह की रहमत इसी में नहीं कि उसे उतना ही दे जितना उसके लिए सुरक्षित है?लोग यह समझते हैं कि अमीरी ही खुशी और कामयाबी है लेकिन असल बात उल्टी भी हो सकती है।कभी-कभी अमीरी आज़ाब बन जाती है और गरीबी बख्शिश और नेमत बन जाती है।तो हर अमीरी नेमत नहीं होती और हर गरीबी मुसीबत नहीं होती
हम इन हिक्मतों को नहीं जानते, मगर अल्लाह जानता है,और उसी के हिसाब से हमें वही चीज़ देता है जो हमारी आख़िरत के लिए फ़ायदे में हो।
🕌कुछ उलमा के अक़वाल
1. इमाम इब्नुल क़य्यिम रहिमहुल्लाह
"मुसीबतें इंसान के लिए आईना हैं — जिनसे अल्लाह उसे उसके गुनाह दिखाता है ताकि वह तौबा करे।"(अल-फ़वाइद)
2. इमाम ग़ज़ाली रहिमहुल्लाह
"अल्लाह का इंसाफ़ यह है कि वह इंसान को उसके आमाल के मुताबिक बदला देता है,और उसकी रहमत यह है कि वह सज़ा देने में जल्दी नहीं करता बल्कि बार-बार मौका देता है।"
3. शैख़ुल इस्लाम इब्न तैमिय्या रहिमहुल्लाह
"अगर इंसान अपनी मर्ज़ी से नेकी करता है, तो अल्लाह उसे हिदायत देता है;
और अगर वह ज़िद से बुराई में पड़ता है, तो अल्लाह उसे उसी में छोड़ देता है। यही अल्लाह की सुन्नत है जो कभी नहीं बदलती।"
🌾अल्लाह सभी को अमीर क्यों नहीं बना देता?
अकसर हमारे ज़हन में सवाल उठता है कि अल्लाह सभी को अमीर क्यों नहीं बना देता? यह रिज़्क का सही और हकीक़ी मायना है जो हमारी समझ से बाहर है आइए समझें।
बिल्कुल बना सकता है! उसके खज़ाने में कोई कमी नहीं। लेकिन एक बात याद रखें अल्लाह अपने बंदों से मोहब्बत करता है और कभी नहीं चाहता कि उसके बन्दे जहन्नुम में दाख़िल हों। इसी लिए जो चीज़ हमारी आख़िरत बिगाड़ दे —अल्लाह अपने रहमान होने की वजह से वह चीज़ हम पर नहीं थोपता।
हमारी सोच और नज़र की हद बस कुछ दूरी तक है,लेकिन अल्लाह की नज़र ज़िंदगी से आख़िरत तक फैली हुई है। इसलिए अल्लाह वही फैसला करता है जो कुल मिलाकर हमारे लिए सबसे बेहतर हो।अल्लाह जानता है कि आपको कब, कितना और कैसा रिज़्क देना है —ताकि आपकी आख़िरत भी सुरक्षित रहे और दुनिया की ज़रूरतें भी पूरी हों।
कभी कम रिज़्क इंसान को शुक्रगुज़ार, अल्लाह का क़रीब और हमदर्द बना देता है—जबकि बहुत रिज़्क अक्सर लोगों को गाफ़िल और घमंडी बना देता है। अल्लाह अपने हर बंदे को उसकी असल भलाई के हिसाब से देता है, न कि उसके ख्वाहिशों के हिसाब से।
Note: अल्लाह लिखता अपने इल्म से है और इंसान करता अपने इरादे से है और दोनों का मेल ही तक़दीर की सही समझ है।
👉
Allah ne kaise itne bade kaainat ko banaya aur chalata hai, aaiye ise Aasan Misaal se samajhte hai "Ai" Yani Artificial intelligence ke zariya
🔹तक़दीर और इंसान की मेहनत — दोनों साथ चलते हैं
अल्लाह ने तक़दीर लिखी है,लेकिन रास्ता इंसान खुद चुनता है।
🔸मिसाल से समझें
एक किसान बीज बोता है। अब वो कौन सा बीज बोएगा — ये किसान का फ़ैसला होगा और फ़सल उगेगी या नहीं — ये अल्लाह के हाथ में है। यही तक़दीर और इख़्तियार का राज़ है। इंसान मेहनत करता है,और अल्लाह उस मेहनत का फल देता है —उसमें बरकत या कमी भी हिकमत के साथ ही होती है।
📌तो इसका नतीजा क्या निकला ?
तक़दीर एक गहरी और खूबसूरत हकीकत है, जिसे समझने से इंसान को यकीन, सब्र, तवकुल और अल्लाह पर भरोसा मिलता है। तक़दीर मजबूरी नहीं — बल्कि अल्लाह का पहले से जान लेना है, जिसमें हमारी जिंदगी की भलाई और हिकमतें छुपी होती हैं।
इंसान अपने चुनाव, नीयत और मेहनत से अपना रास्ता तय करता है।अल्लाह उसके हर कदम को देखता, जानता और उसी के मुताबिक उसे बदला देता है।तक़दीर इंसान को गुमराह नहीं करती, बल्कि उसे उसके चुनाव के अनुसार आगे बढ़ाती है।
इसलिए एक मोमिन के लिए सही रास्ता यही है कि वह:
नीयत सही रखे
मेहनत करे
अल्लाह पर भरोसा रखे
और हर हालात में उसके फैसलों को सबसे बेहतरीन माने यही असल ईमान, समझ और सफलता का रास्ता है।
कुछ परेशानियां हमारे बुरे कर्म से हैं
1. मुसीबत और इंसान के आमाल का रिश्ता
अल्लाह तआला फ़रमाता है:
"और तुम्हें जो भी मुसीबत पहुँचती है, वह तुम्हारे अपने हाथों की कमाई की वजह से पहुँचती है, और बहुत कुछ तो वह माफ़ ही कर देता है।"
(सूरह अश-शूरा: 30)
यह आयत साफ़ बताती है कि इंसान पर आने वाली बहुत सी मुसीबतें उसके अपने गुनाहों का नतीजा होती हैं। लेकिन अल्लाह अपनी रहमत से बहुत से गुनाहों को माफ़ कर देता है और सज़ा देने में जल्दबाज़ी नहीं करता।
2. अल्लाह की मर्ज़ी और इंसान का इख़्तियार
अल्लाह ने फ़रमाया:
- ♦️हमने इंसान को रास्ता दिखा दिया—चाहे वह शुक्रगुज़ार बने या नाशुक्रा।📖 सूरह दहर 76:3
- ♦️हमने उसे दो रास्ते दिखा दिए — एक नेकी का और दूसरा बुराई का"📖 (सूरह البلد 90:10)
- ♦️और इंसान के लिए वही है जिसकी उसने कोशिश की"📖 (सूरह नज्म 53:40)
- ♦️अल्लाह किसी जान को उसकी क्षमता से अधिक बोझ नहीं देता। उसके लिए वही है जो उसने कमाया, और उसी पर वह जो उसने किया"📖 (सूरह बक़रह 2:286)
यानी इंसान को इख़्तियार दिया गया है।
वह खुद फैसला करता है कि उसे नेकी करनी है या बुराई।
अल्लाह ने उसे सोचने, समझने और चुनने की ताक़त दी है — इसलिए उसी की बुनियाद पर उसे जज़ा या सज़ा मिलेगी।
3. हिदायत और गुमराही का असूल
"जो लोग हमारी राह में मेहनत करते हैं, हम ज़रूर उन्हें अपने रास्तों की हिदायत देते हैं।"
(सूरह अल-अनक़बूत: 69)
अल्लाह की हिदायत उन लोगों को मिलती है जो सच्चाई की तलाश में कोशिश करते हैं।
और जो ज़िद या तकब्बुर से गुमराही की राह चुनते हैं, अल्लाह उन्हें उसी हालत में छोड़ देता है —
यह अल्लाह का इंसाफ़ है। अब हमारे उपर है कि हम कौनसा रास्ता चुनते हैं।
हदीस की रौशनी में
रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
"जो चीज़ तुम्हारे लिए नफ़े की हो, उसके लिए कोशिश करो, और अल्लाह से मदद माँगो, और नाकाम मत बनो।"
(सहीह मुस्लिम: 2664)
इस हदीस से मालूम होता है कि इंसान को कोशिश करने का हुक्म है।
यानी अमल और इरादा दोनों ज़रूरी हैं —
सिर्फ़ “तक़दीर” का बहाना बनाकर बैठ जाना सही नहीं।
दूसरी हदीस में फ़रमाया:
"मुमिन को जो भी तकलीफ़ पहुँचती है — बीमारी, दुख या ग़म — अल्लाह उस से उसके गुनाह माफ़ कर देता है।"
(सहीह बुख़ारी: 5641)
इससे पता चलता है कि मुसीबतें हमेशा सज़ा नहीं होतीं —
कभी ये गुनाहों का कफ़्फ़ारा होती हैं,
कभी रुतबे की बुलंदी का ज़रिया।
अल्लाह ने इंसान को इख़्तियार (Free Will) क्यों दिया ?
अल्लाह ने हमें इख़्तियार इसलिए दिया ताकि इंसान की नीयत आज़माई जाए,अच्छाई और बुराई के बीच उसका चुनाव तय करे। कौन जन्नत के लायक है और कौन नहीं — इसका फैसला इंसान खुद करे।
अगर इंसान मजबूर होता, तो फिर जन्नत और जहन्नम का सवाल ही न पैदा होता। इंसान का हर अमल उसी की पसंद से होता है ,इंसान जिस भी अमल को करता है:
👉वह उसकी अपनी नीयत,
👉उसका अपना इरादा,
👉और उसका अपना इख़्तियार होता है।
तक़दीर बस अल्लाह के पहले से जान लेने का नाम है —मजबूरी या जबर का नहीं।
Conclusion:
तक़दीर का मसला तभी उलझता है जब हम अल्लाह की मर्ज़ी, रज़ा, इजाज़त और इंसान के इख़्तियार को एक ही चीज़ समझ लेते हैं। जबकि हक़ीक़त यह है कि अल्लाह सब कुछ जानता है, हर चीज़ उसके इल्म और हिकमत के दायरे में है, लेकिन इंसान को सोचने, चुनने और अमल करने की आज़ादी भी दी गई है। यही वजह है कि इंसान अपने कर्मों का ज़िम्मेदार है।
अल्लाह की मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं होता, उसकी रज़ा सिर्फ नेकी, ईमान और भलाई में है, और उसकी इजाज़त के तहत दुनिया का इम्तिहान चल रहा है। इसलिए गुनाह अगर होता है तो वह इंसान के गलत चुनाव से होता है, न कि अल्लाह के पसंद करने से। इसी तरह नेकी की राह चुनना इंसान की कोशिश है, और उस पर तौफ़ीक़ देना अल्लाह की रहमत है।
तक़दीर का सही मतलब मजबूरी नहीं, बल्कि यह है कि अल्लाह को पहले से मालूम है कि कौन क्या चुनेगा, कौन क्या करेगा, और किस रास्ते पर चलेगा। उसने सब कुछ अपने मुकम्मल इल्म से लिख दिया, मगर किसी पर ज़बरदस्ती नहीं की। इसलिए जन्नत और जहन्नम का फैसला भी इंसाफ़ के साथ होगा — हर इंसान को उसी के अमल, नीयत और चुनाव के मुताबिक बदला मिलेगा।
एक मोमिन का काम यह नहीं कि वह तक़दीर को बहाना बनाकर बैठ जाए, बल्कि यह है कि मेहनत करे, दुआ करे, तौबा करे, सही रास्ता चुने और हर हाल में अल्लाह पर भरोसा रखे। क्योंकि तक़दीर इंसान को रोकती नहीं, बल्कि उसे सब्र, यक़ीन, तवक्कुल और उम्मीद सिखाती है।
याद रखिए:
तक़दीर आपको मजबूर नहीं करती — बल्कि आपके रब का मुकम्मल इल्म है।
और आपका अमल ही तय करेगा कि आप अल्लाह की रज़ा के हक़दार बनते हैं या नहीं।
👉 इसलिए आज से शिकायत कम, तौबा ज़्यादा।
👉 बहाना कम, कोशिश ज़्यादा।
👉 डर कम, भरोसा ज़्यादा।
यही तक़दीर की सबसे खूबसूरत और सही समझ है।
इसलिए जब कोई परेशानी या नुक़सान आए, तो उसे सिर्फ़ “क़िस्मत” न समझें,
बल्कि ख़ुद का मुहासिबा करें, तौबा करें और अल्लाह की रहमत की तरफ़ लौटें।
अल्लाह का इंसाफ़ और रहमत दोनों साथ चलते हैं —
वह कभी ज़ुल्म नहीं करता, बल्कि रहमत के दरवाज़े हमेशा खुले रखता है।
👉 अल्लाह ने इंसान को चुनने की पूरी आज़ादी दी है।
👉 तक़दीर अल्लाह के इल्म पर आधारित है, ना कि इंसान पर जबर का नाम।
👉 इंसान जो राह चुनेगा — चाहे अल्लाह और रसूल की या शैतान की — वो उसी का नतीजा पाएगा।
👉 अल्लाह किसी पर ज़ुल्म नहीं करता, सब कुछ इंसान की अपनी पसंद और अमल पर आधारित है।
👍🏽 ✍🏻 📩 📤 🔔
Like | Comment | Save | Share | Subscribe
इस्लामी ब्लॉगर — सही दीन और इल्म को आम करने की कोशिश। अगर article लिखने में कोई गलती हुई हो तो अपनी राय या सुझाव ज़रूर दें comment box में या email करें। जज़ाक अल्लाह ख़ैर
FAQs – तक़दीर, अल्लाह की मर्ज़ी, रज़ा और इजाज़त
Q1. क्या तक़दीर का मतलब यह है कि इंसान मजबूर है?
Ans: नहीं, तक़दीर का मतलब मजबूरी नहीं है। इसका मतलब यह है कि अल्लाह को पहले से मालूम है कि इंसान क्या करेगा। लेकिन इंसान अपने इरादे और चुनाव से अमल करता है।
Q2. अगर सब कुछ पहले से लिखा है तो मेहनत क्यों करें?
Ans: क्योंकि अल्लाह ने इंसान को कोशिश का हुक्म दिया है। रिज़्क, कामयाबी और नेकी पाने के लिए मेहनत करना जरूरी है। नतीजा अल्लाह के हाथ में है, लेकिन कोशिश इंसान की जिम्मेदारी है।
Q3. क्या गुनाह भी अल्लाह की मर्ज़ी से होता है?
Ans: गुनाह अल्लाह की रज़ा से नहीं होता, बल्कि इंसान के गलत चुनाव से होता है। अल्लाह उसे इम्तिहान के तौर पर होने देता है, लेकिन गुनाह को पसंद नहीं करता।
Q4. अल्लाह की मर्ज़ी और रज़ा में क्या फर्क है?
Ans: अल्लाह की मर्ज़ी का मतलब है जो कुछ दुनिया में होता है। अल्लाह की रज़ा का मतलब है वह चीज़ें जिनसे अल्लाह खुश होता है, जैसे ईमान, नेकी और भलाई।
Q5. क्या दुआ तक़दीर बदल सकती है?
Ans: दुआ भी तक़दीर का हिस्सा है। हदीस में आया है कि दुआ मुसीबतों को टालने का ज़रिया बनती है। इसलिए मुसलमान को हमेशा दुआ करते रहना चाहिए।
Q6. अगर मुसीबत आए तो क्या समझें?
Ans: हर मुसीबत सज़ा नहीं होती। कभी यह गुनाहों का कफ़्फ़ारा होती है, कभी दर्जे बुलंद करने का ज़रिया, और कभी इंसान की आज़माइश होती है।
Q7. अल्लाह सबको अमीर क्यों नहीं बना देता?
Ans: क्योंकि अल्लाह हर बंदे के लिए वही हालात चुनता है जो उसकी दुनिया और आख़िरत के लिए बेहतर हों। कभी कम माल इंसान के लिए ज्यादा बेहतर होता है।
Q8. क्या इंसान अपनी किस्मत खुद बदल सकता है?
Ans: इंसान मेहनत, दुआ, तौबा और अच्छे फैसलों से अपनी ज़िंदगी बेहतर बना सकता है। अल्लाह ने कोशिश के साथ नतीजे जोड़ दिए हैं।
Q9. अगर अल्लाह चाहता तो सबको हिदायत दे देता?
Ans: अल्लाह ने दुनिया को इम्तिहान बनाया है। इसलिए इंसान को सही और गलत चुनने की आज़ादी दी गई है। जो सच्चे दिल से हिदायत चाहता है, अल्लाह उसे राह दिखाता है।
Q10. तक़दीर पर ईमान रखने का फायदा क्या है?
Ans: तक़दीर पर सही ईमान रखने से दिल को सुकून मिलता है, सब्र पैदा होता है, घमंड खत्म होता है और इंसान अल्लाह पर भरोसा करना सीखता है।
0 Comments
please do not enter any spam link in the comment box.thanks