AI Aur “Kun Fayakun” — Allah ka Perfect Divine System

आज AI और मोबाइल सिस्टम की तेज़ दुनिया ने हमें एक बड़ी हक़ीक़त समझाई है — अगर इंसान का बनाया सिस्टम एक कमाण्ड पर काम कर सकता है, तो उस अल्लाह का निज़ाम कितना परफ़ेक्ट होगा जिसने इंसान को अक़्ल और इल्म दिया।

आज हम आप के साथ एक बहुत ही ख़ास आर्टिकल AI Aur “Kun Fayakun” — Allah ka Perfect Divine System से मुतल्लिक बताने वाले हैं ताकि अल्लाह की शान ओ अज़मत और हिक्मत को अच्छी तरह से समझ सकें।और हमारे ज़हन में जो सवाल कभी उठते रहते हैं कि अल्लाह ने कैसे इतना बड़ा universe और दुनिया को बनाया? उसको अच्छी तरह समझ सकें। 

✍️ By: Mohib Tahiri | 🕋 islamic Blog|Quran And Science|Ai Aur islam | Kun Fayakun | insani User Manual 🕰 Updated:8 Dec 2025
Kun Fayakun aur command based system ka Quranic explanation in modern AI example.
AI ka System — Allah ke "Kun Fayakun" ki ek halki si jhalak

आज के दौर का हैरानकुन ईजाद 

आज की दुनिया में इंसान जिस चीज़ पर सबसे ज़्यादा हैरान है, वह है (AI) — Artificial Intelligence । यह एक ऐसा सिस्टम है जो इंसान के दिए गए कमान्ड (Command) पर काम करता है — कोई आर्टिकल लिखना हो, इमेज बनानी हो या वीडियो तैयार करनी हो — बस एक हुक्म दीजिए, और वो कुछ सेकंड्स में कर देता है।

जिस तरह हर मोबाइल, हर कंप्यूटर और हर AI सिस्टम एक User Manual के मुताबिक़ चलता है यानी इसको अच्छी तरह समझने के लिए User Manual की ज़रूरत होती है — ठीक उसी तरह इंसान की ज़िंदगी का भी एक User Manual है, और वह है क़ुरान और सुन्नत। आज जिस दौर में Artificial Intelligence (AI) इंसान को उसकी अपनी सीमाओं का एहसास करा रहा है, उसी दौर में यह समझना और आसान हो गया है कि जब इंसान का बनाया हुआ सिस्टम इतना powerful हो सकता है, तो इस Universe ब्रह्माण्ड को बनाने वाले अल्लाह का सिस्टम कितना Powerful और Perfect होगा जो इसे अपनी क़ुदरत से चला रहा है बिना किसी रुकावट के अपने ठहराए हुए अंदाज़ से। जैसे हर सिस्टम के पीछे एक क्रिएटर होता है, एक नियम होता है, एक मैनुअल होता है वैसे ही इस कायनात के चलाने के पीछे एक creator है,एक Supreme Devine System है और वो है "अल्लाह सुब्हान व ताआला" The Almighty Allah.

यह लेख, “AI Aur “Kun Fayakun” — Allah ka Perfect Divine System”, आधुनिक मिसालों के ज़रिए आपको यह समझाएगा कि यह कायनात एक Divine Software System के तहत चल रही है—जहाँ न ख़राबी है, न error, न bug… सिर्फ़ अल्लाह का हुक्म:
कुन फ़यकून” — हो जा, और वह हो जाता है।
कुन= यानी अल्लाह का command /hukm 
फ़यकूनयानी अल्लाह जिस चीज़ का इरादह करता है वह चीज़ फ़ौरन वजूद में आ जाती है


📱 Mobile System से समझिए अल्लाह का निज़ाम

आज हम सभी मोबाइल और AI सिस्टम को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि:

  • मोबाइल खुद नहीं चलता, उसे चलाने वाला system है
  • हर feature, हर update उसके creator की मर्ज़ी से आता है
  • वह सिर्फ़ उसी नियम पर चलता है जो उसके निर्माता ने तय किया है
  • कौन-सा processor होगा,
  • कितनी RAM होगी,
  • कौन-सा Operating System या UI चलेगा
  • Software
यह सब पूरी तरह निर्माता तय करता है।मोबाइल उसी नियम पर काम करेगा जो उसके निर्माता ने उसके अंदर डाला है।
ठीक यही मिसाल इंसान और पूरी कायनात पर भी लागू होती है।

👉 मोबाइल का Manual → User Guide
👉 इंसान का Manual → क़ुरान

जिस तरह मोबाइल का manual बताता है कि कौन-सा फ़ीचर कैसे चलेगा, वैसे ही क़ुरान हमें बताता है कि जिंदगी कैसे चलानी है, कौन-सा रास्ता सही है, कौन-सा गलत।


जैसे मोबाइल अपने manufacturer के बनाए सिस्टम पर चलता है और उसकी गाइडलाइन के मुताबिक़ काम करता है—ठीक वैसे ही इंसान भी अल्लाह के बनाए हुए निज़ाम पर चलता है, जिसकी manual क़ुरान है, और जिसका live demo सुन्नत है।

🌌 इसी तरह पूरी कायनात भी अपने Creator (अल्लाह) के बनाए Devine System पर चल रही है

कायनात का कोई भी हिस्सा अपनी मर्ज़ी से नहीं चलता—हर चीज़ अल्लाह के बताए हुए सिस्टम पर चल रही है।

क़ुरान की दलील

  • 1️⃣   “अल्लाह हर चीज़ का Creator और Controller है”
    “सृष्टि भी उसी की है और हुक्म भी उसी का चलता है।” (सूरह अल-आराफ 7:54)
    यानी System भी उसका, Software भी उसका, और Command भी उसी का।
  • 2️⃣  “कुन फ़यकून” का System
    जब वह किसी चीज़ का फ़ैसला करता है, तो बस कहता है कुन‘हो जा’ फ़यकून और  वह हो जाती है।” (सूरह यासीन 36:82)

यानी अल्लाह के लिए कोई delay, processing time, loading bar, error या bug नहीं—
सिर्फ़ एक command… और पूरा ब्रह्माण्ड उसकी ताबेदार। सिर्फ़ एक command "कुन फ़यकुन " पर अल्लाह ने इस universe को बनाया। 

📌 हर चीज़ एक डिवाइन सिस्टम के मुताबिक़ चल रही है

अल्लाह सुब्हान व ताआला क़ुरआन में फरमाता है 
हमने हर चीज़ को एक निश्चित अंदाज़ (माप) पर पैदा किया है।”
(सूरह अल-क़मर 54:49)

वज़ाहत:
क़ुरआन सिर्फ़ किताब नहीं, बल्कि नूर है—जो अँधेरे में रास्ता दिखाता है और इंसानी सोच को साफ़ करता है। यानी ये पूरी कायनात रैंडम नहीं, बल्कि एक Perfect Divine Software System के तहत चल रही है।

🤖 AI से सीखिए अल्लाह के System की हिकमत

जब इंसान का बनाया AI command पर काम करता है—कुछ सेकंड्स में:

  • आर्टिकल लिख देता है
  • इमेज बना देता है
  • वीडियो तैयार कर देता है

तो सोचिए…
जिसने इंसान को दिमाग़, सोच, समझ, logic, algorithm और intelligence दी, उसका System कितना perfect होगा? AI की तेज़ी और accuracy हमें यह समझाती है कि:

👉 इंसान का बनाया सिस्टम इतना powerful है, तो अल्लाह का बनाया ब्रह्माण्ड कितना ज़बरदस्त होगा। 


जैसे मोबाइल के Operating System को चलाने के लिए user manual की ज़रूरत होती है, वैसे ही इंसान को भी दुनिया और आख़िरत की कामयाबी कैसे हासिल की जाए उसके लिए भी User Manual की ज़रूरत है और वो है क़ुरान और सुन्नत।

📖 इंसानी ज़िंदगी का असली User Manual — क़ुरान और सुन्नत

मोबाइल के manual के बिना फ़ोन इस्तेमाल करो तो:
  • गलत सेटिंग हो जाती है
  • सिस्टम slow होने लगता है
  • कई बार फ़ोन hang हो जाता है

ठीक इसी तरह इंसान जब:
  • क़ुरान को छोड़ देता है
  • सुन्नत को ignore करता है

तो उसकी ज़िंदगी में:

  • सबसे पहले गुमराह होता है
  • उलझनें बढ़ती हैं
  • Stress पैदा होता है
  • हर तरफ़ confusion और परेशानियाँ होती है

क्योंकि वह अपने Creator की User Guide के बिना चल रहा होता है।


📖 इंसानी User Manual क्या कहता है

रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:

🔘 “मैं तुम्हारे लिए दो चीज़ें छोड़ कर जा रहा हूँ, जब तक उन्हें पकड़े रहोगे कभी गुमराह नहीं होगे 
क़ुरान और मेरी सुन्नत।”(मुवत्ता मालिक)

🔘 “क़ुरआन अल्लाह की रस्सी है, हिकमत से भरी नसीहत है और सीधा रास्ता दिखाने वाला नूर है।”(तिर्मिज़ी)

वज़ाहत:
क़ुरआन पकड़े रहो तो गुमराही से बच जाते हो—क्योंकि यह इंसान को अँधेरे से निकालकर सीधी रौशनी वाले रास्ते पर ले जाता है।

अल्लाह तआला फ़रमाते हैं:

  • ➡️ जिसने पैदा किया है, वही बेहतर जानता है कि कैसे जीना है

    🔵 “क्या वह जिसने पैदा किया है, नहीं जानेगा? और वह बड़ा महीन-बीन और ख़बर रखने वाला है।”
    (सूरह अल-मुल्क 67:14)

    यानी:
    👉 जिस ख़ालिक़ ने हमें बनाया है, वह हमारी ज़रूरतें, कमज़ोरियाँ और फायदें सबसे ज़्यादा जानता है।वही सबसे बेहतर जानता है कि हमें किस रास्ते पर चलना चाहिए जो हमारे लिए सबसे मुफ़ीद हैं।
  • ➡️ सीधा रास्ता दिखाने वाली किताब

    🔵 “यह किताब कोई शक नहीं—राह दिखाने वाली है।”
    (सूरह अल-बक़राह 2:2)

    वज़ाहत:
    क़ुरआन किसी इंसान की लिखी हुई किताब नहीं, बल्कि अल्लाह की किताब है — इसीलिए इसमें हिदायत सौ फ़ीसद यक़ीनी है, शक की कोई गुंजाइश नहीं।
  • ➡️“नूर और साफ़ किताब”

    🔵 “तुम्हारे पास अल्लाह की तरफ़ से एक नूर और एक साफ़ किताब आ चुकी है।”
    (सूरह अल-माइदा 5:15)
    वज़ाहत:
    क़ुरआन सिर्फ़ किताब नहीं, बल्कि नूर है—जो अँधेरे में रास्ता दिखाता है और इंसानी सोच को साफ़ करता है।
  • ➡️ हर मसले की तफसील

    🔵 “और हमने तुम पर यह किताब नाज़िल की ताकि वह हर चीज़ की वाज़ेह तफ़्सील बयां कर दे।”
    (सूरह अन-नहल 16:89)

    वज़ाहत:
    दीन, अख़लाक़, इबादत, रिश्ते, कारोबार—क़ुरआन हर पहलू पर इंसान को वाज़ेह और मुकम्मल राहनुमाई देता है।

यानी क़ुरआन और सुन्नत ही असली Life Operating System का User Manual है।


🕋 नबी और सुन्नत — “Live Demo” of Qur’an

जैसे किसी मशीन या मोबाइल के साथ केवल User Manual ही नहीं, बल्कि उसका वीडियो डेमो भी दिया जाता है—ताकि यूज़र आसानी से समझ सके कि उसे practically कैसे चलाना है—

ठीक इसी तरह अल्लाह तआला ने इंसान के लिए क़ुरान को Manual बनाकर भेजा,और इस Manual का Live Demo को दिखाने के लिए अल्लाह तआला ने अपने नबियों को भेजा,ताकि वे हमें दिखा सकें कि क़ुरआन पर अमल कैसे किया जाता है। सबसे आख़िरी और मुकम्मल Live Demo हमें नबी ﷺ की ज़िंदगी में मिलता है।

♦️لَقَدْ كَانَ لَكُمْ فِي رَسُولِ اللَّهِ أُسْوَةٌ حَسَنَةٌ
तुम्हारे लिए अल्लाह के रसूल ﷺ की ज़िंदगी में एक बेहतरीन नमूना है।”
(सूरह अल-अहज़ाब 33:21)

आप ﷺ की सुन्नत असल में एक Perfect User Interface (UI) है —जो न सिर्फ़ रास्ता दिखाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि क़ुरान को practically कैसे apply किया जाए:

  • कैसे ज़िन्दगी गुजारें
  • कैसे बातें करें
  • कैसे खाएँ
  • कैसे इबादत करें
  • कैसे लोगों से पेश आएँ

यानी सुन्नत, क़ुरान का ज़िंदा नमूना और उसका प्रैक्टिकल मॉडल है।
♦️रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
“मैं तुम्हारे बीच दो चीज़ें छोड़कर जा रहा हूँ; जब तक तुम उन्हें मजबूती से पकड़ोगे, कभी गुमराह न होगे 
  • (1) अल्लाह की किताब (क़ुरआन)
  • (2) मेरी सुन्नत।”
(मुवत्ता इमाम मालिक)

वज़ाहत:
क़ुरान रास्ता बताता है,और सुन्नत वह रास्ता चलकर दिखाती है।जो इन दोनों को पकड़ ले— उसका गुमराह होना नामुमकिन हो जाता है।

जब इंसान एक कमाण्ड देता है, AI तुरंत काम कर देता है— तो वो अल्लाह जो सिर्फ़ "कुन फ़यकून" कहकर पूरी कायनात को पैदा कर देता है… उसकी कुदरत कितनी अज़ीम होगी!

🌏 दुनिया का हर सिस्टम अल्लाह की मर्ज़ी से चल रहा है — एक Perfect Divine Software

AI aur mobile system ke zariye Allah ke nizaam ko samajhne ka Islamic concept.
"Kun Fayakun "Divine system vs AI system

सोचें और समझें:

  • सूरज हर रोज़ अपने वक्त पर निकलता है,
  • सूरज अपनी क़ुरसी से नहीं हटता
  • चाँद अपना कोर्स नहीं तोड़ता
  • सितारे अपनी क़ुरसी पर कायम हैं 
  • धरती अपनी स्पीड नहीं बदलती
  • समुद्र अपनी हद से नहीं निकलते

यह सब एक Perfectly Coded Divine Software System के तहत चल रहा है 
जहाँ:

  • कोई error नहीं
  •  कोई bug नहीं
  •  कोई crash नहीं
  •  कोई update की ज़रूरत नहीं
क़ुरान:
और वही है जिसने हर चीज़ को माप के साथ बनाया।”
(सूरह अल-फुरक़ान 25:2)

क्योंकि यह System चलाने वाला इंसान नहीं…बल्कि इस कायनात का creator अल्लाह तआला है।जबकि इंसान की बनाई System को वक्त के साथ साथ update की ज़रूरत होती है। 


⚙️ अगर हम अल्लाह के सिस्टम से हट जाएँ या सिस्टम से छेड़छाड़ करें तो?

हम सब जानते हैं कि मोबाइल का software अगर सही चले तो फोन smooth चलता है। लेकिन अगर कोई अपनी मर्ज़ी से उसके system files में बदलाव कर दे,या उसे गलत तरीके से modify करे, तो क्या होता है?

➡️ फ़ोन hang होने लगता है
➡️ Apps crash होती हैं
➡️पूरी मशीन बेकार
➡️ System slow, unstable और कभी-कभार बिल्कुल बंद भी हो जाता है

यानी जिस सिस्टम पर वह बनाया गया है, अगर उसी में छेड़छाड़ कर दी जाए तो उसका पूरा balance बिगड़ जाता है।

इंसान का भी यही हाल है:

ठीक यही हाल इंसान का है। जब इंसान अल्लाह के दिए हुए अहकाम, सीमाएँ, और शरीअत को छोड़कर
अपनी मर्ज़ी का “Self-made System” बना ले—तो उसकी ज़िंदगी भी उसी तरह hang, crash और unstable होने लगती है।

➡️दीन से दूरी,गुमराही और शिर्क ओ बिदअत 
➡️दिल में बेचैनी,ज़िंदगी में तंगी
➡️रिश्तों में परेशानी,दिमाग़ में उलझन
➡️कामों में बे-बरक़ती
➡️और आख़िरत का नुकसान

ये सब इस बात की निशानी है कि इंसान अपने Creator के System से बाहर निकल गया है।यानी सिस्टम से बाहर जीवन = खराब मशीन।

📖 अल्लाह की चेतावनी

अल्लाह तआला फ़रमाता है:

“और जो मेरे ज़िक्र (क़ुरान) से मुँह मोड़ेगा, उसके लिए तंग ज़िंदगी होगी।”(सूरह ताहा 20:124)

वज़ाहत:
क़ुरान से दूर होना सिर्फ़ दीन से दूर होना नहीं, बल्कि अपनी फ़ितरत और सच्चे सिस्टम से दूर होना है।
और जब इंसान अपने असली सिस्टम के खिलाफ़ चले—तो उसकी ज़िंदगी तंग, उलझी हुई और मुश्किलों से भरी होती चली जाती है।

📌 Note: जिस तरह मोबाइल को अपने manufacturer का सिस्टम चाहिए,वैसे ही इंसान को अल्लाह का सिस्टम चाहिए —क्योंकि वही उसका असली Creator है और वही उसके लिए सबसे बेहतर System जानता है।


⚙️ AI और "कुन फ़यकून" — अल्लाह का आदेश

AI इंसान की बनाई चीज़ है,लेकिन अल्लाह का System —हर ज़र्रे, हर लम्हे, हर जान में चल रहा है। जिसका ज़िक्र क़ुरआन में यूं हुआ है

👉“अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं, वही ज़िंदा और सब को थामे हुए है।”(सूरह बक़रह 2:255)

AI को जो भी command दीजिए, वो कहता है “Done!” —लेख तैयार, तस्वीर तैयार, कोड तैयार।
यह सब सेकंड्स में कर देता है।क्यों? क्योंकि एक कमाण्ड जाती है और AI काम कर देता है।
लेकिन अल्लाह के बारे में सोचिए —वो जब एक ही हुक्म देता है, तो पूरी कायनात हाज़िर हो जाती है।

👉“
उसका काम तो बस इतना है कि वह कहता है ‘कुन’ (हो जा) और वह हो जाता है।”(सूरह यासीन 36:82)
यानी AI कुछ सेकंड्स में करता है,लेकिन वो भी 100% perfect नहीं होता है। लेकिन अल्लाह का अम्र (Command) तो एक लम्हे में पूरा हो जाता है जो बिल्कुल 100% perfect होता है।

यानी अल्लाह का निज़ाम ही असली System है

आज AI का दौर इंसान को एक नई आँख देता है— कि कायनात यूँ ही नहीं चल रही… बल्कि एक Perfect Divine Software है, जहाँ कोई error नहीं, कोई bug नहीं, सबकुछ अपने ठहराए हुए अंदाज़ में चल रहा है।

🧠 AI से अल्लाह की पहचान

AI हमें ये समझाता है कि:
हर सिस्टम का एक Creator होता है, हर Command का एक Controller होता है, और हर Creation के पीछे एक Purpose होता है।तो फिर इस कायनात के इतने Perfect System के पीछे कौन है? बेशक — अल्लाह तआला!
    जब इंसान एक कमाण्ड देता है, AI तुरंत काम कर देता है—
    तो वो अल्लाह जो सिर्फ़ "कुन फ़यकून" कहकर पूरी कायनात को पैदा कर देता है… उसकी कुदरत कितनी अज़ीम होगी!

    जब मोबाइल अपने सिस्टम से हटकर Custom Mode में जाए तो hang हो जाता है
    तो इंसान भी जब दीन और शरीअत से हटकर “custom life” जीता है, तो उसकी ज़िंदगी में टेंशन, नाकामी और बे-बरकती क्यों भर जाती है—ये बात अपने आप समझ में आ जाती है।

AI हमें सिर्फ़ technology नहीं,बल्कि अल्लाह की कुदरत की झलक दिखाता है। अगर एक इंसान अपने बनाए सिस्टम से चकित है, जब इंसान का बनाया हुआ AI सेकंड्स में चीजें बना सकता है,तो उस अल्लाह की कुदरत का अंदाज़ा लगाइए जिसने AI को बनाने वाले इंसान को भी बनाया है और उसको सोचने की तौफ़ीक़ दी है। 

 क्या हम अल्लाह के Software (शरीअत) पर चल रहे हैं?

मोबाइल की तरह इंसान भी दो तरीकों से चल सकता है:

A) Original Mode — जैसा Allah चाहता है

✔ शरीअत
✔ सुन्नत
✔ हलाल कमाई
✔ सही रास्ता
✔ ईमान & अमल
✔ बरकत वाली जिंदगी

B) Custom Mode — जैसा इंसान चाहता है

✘ गुनाह
✘ नाफरमानी
✘ गलत रिश्ते
✘ धोखा
✘ गैर-शरीअत पसंदीदा जिंदगी
✘ चिंता, तनाव, बेबरकती


जिस तरह मोबाइल Custom ROM पर खराब हो जाता है,
इंसान फितरत और शरीअत से हटकर चलता है—तो जिंदगी उसकी अपनी बनायी हुई समस्याओं में फँस जाती है।

 ✨ AI और अल्लाह की क़ुदरत में फ़र्क

आज की दुनिया में AI (Artificial Intelligence) तेज़ी, ताक़त और कमाल की कैपेबिलिटी के कारण चौंकाती है। मगर AI जितना भी तरक़्क़ी कर ले, अल्लाह की कुदरत से उसका मुकाबला नामुमकिन है।

🕊️ 1. अल्लाह का अम्र सिर्फ़ “कुन” से पूरा हो जाता है

AI को काम करने के लिए चाहिए:

  • करोड़ों लाइनों की कोडिंग
  • विशाल डेटा
  • लाखों सर्वर
  • भारी बिजली
  • इंसानों की टीम
लेकिन अल्लाह को सिर्फ़ एक हुक्म चाहिए:
“कुन फ़यकून” — “हो जा!”, और वह हो जाता है।

अल्लाह का फैसला
ना कोडिंग चाहता है, ना सर्वर, ना डेटा।
वह बस हुक्म देता है—और पूरी कायनात उसके अम्र के आगे सर झुका देती है।


🧠 2. AI इंसान का बनाया सिस्टम है — अल्लाह इंसान का भी और सिस्टम का भी ख़ालिक

AI हमें सोचने पर मजबूर करता है:

जब इंसान का बनाया सिस्टम
इतना तेज़, इतना ताक़तवर और इतना संगठित है,
तो फिर उस Creator की शक्ति क्या होगी
जिसने इंसान, अक़्ल, इल्म, तर्क़, डेटा, ब्रह्मांड और उसके सारे नियम पैदा किए?

AI सिर्फ़ एक “creation” है —
लेकिन अल्लाह ख़ालिक, मालिक, और मुदब्बिर है।


3. AI गलती कर सकता है — अल्लाह कभी नहीं

AI कभी-कभी:

  • गलत जवाब देता है
  • सिस्टम क्रैश करता है
  • डेटा मिस कर देता है
  • prediction में गलती कर देता है
लेकिन अल्लाह का नज़्मो-नसक (System):
  • हमेशा परफ़ेक्ट
  • हमेशा सही
  • हमेशा मुकम्मल होता है।

क़ुरान कहता है:

“अल्लाह ने हर चीज़ को एक माप और अंदाज़े के साथ पैदा किया।”(सूरह अल-फ़ुरक़ान 25:2)

वज़ाहत:
कायनात का हर हिस्सा—ग्रह, सितारे, वक़्त, क़ानून, इंसान का शरीर—सब में एक perfect balance है,
जो सिर्फ़ एक परफ़ेक्ट Creator ही बना सकता है।


🌟 4. टेक्नोलॉजी इंसान को अल्लाह के और करीब लाती है

अगर इंसान सोच-विचार करे,
तो AI हमें अहंकार नहीं—
बल्कि तौहीद की तरफ़ ले जाता है।

क्योंकि जब इंसान देखता है कि:

  • एक मशीन सेकंडों में लाखों computations कर सकती है
  • एक मॉडल पूरे data को analyze कर सकता है
  • एक सिस्टम दुनिया भर के server connect कर देता है

तो वह समझता है:

👉 जब इंसान का बनाया सिस्टम इतना powerful है,तो फिर अल्लाह की कुदरत कितनी असीम होगी!

AI इंसान को यह एहसास दिलाता है कि क़ुदरत का मालिक, Designer और Programmer—तो अल्लाह ही है।


Read This Also: Kya insaan is Zameen ka bashinda nahi hai to phir kahan ka rahne wala hai,yahan padhen 

(Conclusion)— AI का दौर अल्लाह की कुदरत समझने का सबसे आसान ज़रिया है

AI की तेज़ी, मोबाइल सिस्टम की बारीकियाँ,और टेक्नोलॉजी की ताक़त—ये सब हमें एक ही बात समझाती है:

जब इंसान का बनाया सिस्टम इतना कमाल है,
तो ख़ालिक का सिस्टम कितनी ऊँची हिकमत पर आधारित होगा!

मोबाइल का निर्माता ही उसके नियम तय करता है और इंसान के लिए अल्लाह उसके नियम तय करता है। जैसे User Manual के बिना मोबाइल नहीं चला सकते वैसे ही क़ुरआन के बग़ैर इंसान की जिंदगी नहीं चल सकती। 

मोबाइल को perfect चलाने के लिए सही Usage यानी Original OS की ज़रूरत है। अल्लाह का नज़्मो-नसक परफ़ेक्ट है, और इंसान की असली कामयाबी इसी में है कि वह अल्लाह के Software — शरीअत और सुन्नत — पर चले।

ग़लत mode में दोनों crash होते हैं यानी मोबाइल Custom ROM और इंसान अपनी मर्ज़ी वाली जिंदगी में। 

जिस अल्लाह ने दिमाग़ बनाया, उसी ने intelligence बनाई, और उसी ने पूरी कायनात को “कुन फ़यकून” के System पर स्थापित किया है।


👍🏽 ✍🏻 📩 📤 🔔
Like | Comment | Save | Share | Subscribe
Author
इस्लामी ब्लॉगर — सही दीन और इल्म को आम करने की कोशिश।

Aalhirat ki Taiyari kaise ki jaye isse Mutalliq posts ke liye is website ko bhi Visit Karen aur follow ya subscribe karna na bhulen 


⭐ FAQs:


1️⃣ AI kya Allah ki qudrat ko samajhne mein madad kar sakta hai?

Haan, AI ek misal ban sakta hai. Jab insaan ka banaya system itna powerful ho sakta hai, to Allah ka “Kun Fayakun” system kitna azeem hoga — iski samajh aur gehri ho jati hai.


2️⃣ Kya Qur'an insaan ki zindagi ka manual hai?

Bilkul, jese mobile ka user manual hota hai, waise Qur'an insaan ki zindagi ka asli manual hai jo hidayat, akhlaaq aur insani rawaiye sikhata hai.


3️⃣ Nabi ﷺ ki Sunnat ko “live demo” kyu kaha jata hai?

KyunkI Qur'an ke ahkaam ko practical tor par Nabi ﷺ ne apni zindagi mein apply kar ke dikhaya. Sunnat humein Qur'an ko amali tor par samajhne ka tareeqa deti hai.


4️⃣ "Kun Fayakun" ka matlab kya hai?

“Kun Fayakun” ka matlab hai — “Ho ja!” aur woh ho jata hai. Yani Allah ka faisla aur hukm foran poora ho jata hai, bina kisi der ya rukawat ke.


5️⃣ Kya insaan apni marzi se zindagi chala sakta hai?

Insaan ko ikhtiyar diya gaya hai, lekin agar woh Allah ke system aur shariyat se hatt kar chale, to zindagi mein fasad, pareshani aur be-berkati aa jati hai — bilkul us mobile ki tarah jo apne software se chedkhani se crash ho jaye.


6️⃣ Kya universe ek programmed system ki tarah chal raha hai?

Haan, Qur'an batata hai ke har cheez miqdar, hisaab aur perfect nizaam ke saath chal rahi hai. Ye ek divine programmed system hai jisme koi bug ya error nahi.


7️⃣ Kya AI Allah ki tarah kuch bhi bana sakta hai?

Nahi, AI sirf insani data aur programming par chalne wala tool hai. Allah hi Asal Creator hai jo kisi cheez ko “bina misaal” paida karta hai.


 8️⃣ "Big Bang Theory" asal me kya hai?

Aaj Science “Big Bang Theory” se batati hai ki ye universe achanak ek dhamake se bani.
Lekin Qur'an ne hazaron Saal pahle iska ishara kar diya tha:
أَوَلَمْ يَرَ الَّذِينَ كَفَرُوا أَنَّ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ كَانَتَا رَتْقًا فَفَتَقْنَاهُمَا
Kya unhone nahi dekha ki aasaman aur Zameen ek Saath Jude huwe the,phir Humne unhe alag Kiya.(Surah Al anbiya:30)
Yani Allah ka" Kun" hi" Big Bang" ka asli hukm tha.



Post a Comment

0 Comments