बाप—एक ऐसा शब्द जो त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम का प्रतीक है। Baap ki khamosh mohabbat को समझना आसान नहीं! अक्सर समाज में बाप का प्यार उतना स्पष्ट नहीं दिखता जितना माँ का। माँ की ममता को शब्दों, भावनाओं और क्रियाओं के माध्यम से व्यक्त किया जाता है, जबकि बाप का प्रेम खामोश, कठोर और अनुशासनप्रिय प्रतीत होता है। लेकिन इस शख्ति के पीछे भी बे पनाह मुहब्बत और फ़िक्र छुपी होती है।
एक बाप अपने परिवार के लिए हर संभव प्रयास करता है। वह अपने आराम, इच्छाओं और यहाँ तक कि अपनी खुशियों का भी त्याग कर देता है ताकि उसके बच्चे बेहतर जीवन जी सकें। माँ की तरह वह भी अपने बच्चों के लिए जीता है, लेकिन उसके प्यार की अभिव्यक्ति अलग होती है। वह बच्चों को जीवन की कठिनाइयों के लिए तैयार करता है, उन्हें अनुशासन सिखाता है, और उनके भविष्य को संवारने के लिए खुद को थका डालता है।
पति पत्नी से माता पिता
![]() |
| Maa baap banne ke Baad ki zindagi |
तुम और मैं कभी पति-पत्नी थे, एक-दूसरे के लिए जीते थे, एक-दूसरे की खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ते थे। हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन फिर ज़िंदगी ने हमें माता-पिता बना दिया।
जिम्मेदारियों का बंटवारा
तुमने घर की ज़िम्मेदारियाँ सँभाल लीं, और मैंने आजीविका की चिंता कर ली। तुम बच्चों के लिए "घर सँभालने वाली माँ" बन गईं, और मैं "कमाने वाला पिता" बनकर रह गया।ममता और सख़्ती
जब बच्चे गिरे, तुमने प्यार से उन्हें गले लगाया, मैंने धैर्य से उन्हें समझाया। तुम उनके लिए कोमल बनी रहीं, और मैं उन्हें मज़बूत बनाने के लिए सख़्त बना रहा। धीरे-धीरे तुम "प्यार करने वाली माँ" बन गईं और मैं "समझाने वाला पिता"।पिता की सख़्ती, माँ की नरमी
जब बच्चों ने ग़लतियाँ कीं, तुमने उनका समर्थन किया, उन्हें सहारा दिया, और इस तरह तुम "समझदार माँ" के रूप में उनकी सबसे अच्छी दोस्त बन गईं। और मैं? उनकी नज़र में "ना समझने वाला पिता" बन गया।जब वे कोई शरारत करते, तुम कहतीं "पापा नाराज़ होंगे", और इस तरह तुम उनकी "Best Friend" बन गईं, और मैं सिर्फ़ गुस्सा करने वाला पिता रह गया।
बलिदानों की अनदेखी कहानी
जब तुम रोतीं, तुम्हारी आँखों में माँ की ममता नज़र आती, और जब मैं चुप रहता, तो बच्चों की नज़रों में मैं एक "निर्दयी पिता" बनकर रह गया।
चाँद की चाँदनी, सूरज की तपिश
तुम चाँद की कोमल चाँदनी बन गईं, और मैं धूप की तरह जलता हुआ पिता बन गया।समय बीतता गया, तुम "दयालु और स्नेही माँ" बनती गईं, और मैं वही बोझ उठाने वाला पिता बनकर रह गया, जो सबके सुकून के लिए खुद को भूल चुका था।



0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.thanks