Rozay Ko Todne Wali Cheezen Kya Hain? Makruh Kaam Aur Complete Ramzan Rules | Islamic Guidelines

रमज़ान का रोज़ा सिर्फ़ भूख-प्यास का नाम नहीं। जो चीज़ें रोज़ा तोड़ती हैं उनसे बचना फ़र्ज़ है और जो चीज़ें रोज़े को मकरूह बनाती हैं उनसे बचना तक़वा की निशानी है।

रमज़ान के मुबारक महीने में रोज़ा रखना जितना अहम है, उतना ही ज़रूरी है यह जानना कि Rozay Ko Todne Wali Cheezen कौन-सी हैं और कौन से काम रोज़े को कमज़ोर या मकरूह बना देते हैं। कई बार जानकारी की कमी की वजह से इंसान अनजाने में ऐसे अमल कर बैठता है जो रोज़े के सवाब को घटा देते हैं या उसे तोड़ देते हैं।

इस पार्ट में हम आसान और साफ़ अल्फ़ाज़ में समझेंगे कि roza todne wali cheezen क्या हैं, कौन से kaam roza ko makruh करते हैं, और इस्लाम के मुताबिक़ सही ramzan rules क्या बताते हैं। साथ ही अहम roza masail भी जानेंगे, ताकि हमारा रोज़ा सिर्फ़ भूख-प्यास तक सीमित न रहे, बल्कि शरीअत के मुताबिक़ सही और मुकम्मल इबादत बन सके। 🌙🤲

✍️ By: Mohib Tahiri | 🕋 Islamic Articles| Ramzan ke roze| Rozay todne wali cheezen| 🕰 Updated:24 Feb 2026
Roze ke masail samajhta hua musalman

Roze ke masail ka ilm har rozedaar ke liye zaroori hai

यह article "Rozay Ko Todne Wali Aur Makruh Cheezen" रोज़ेदारों के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि इसमें साफ़ बताया गया है कि कौन-सी चीज़ें रोज़ा तोड़ देती हैं और कौन-से काम रोज़े को ख़राब (मकरूह) कर देते हैं।

अगर रोज़ा रखते हुए इन बातों का ख़्याल न रखा जाए, तो इंसान अनजाने में अपने रोज़े का सवाब खो सकता है या रोज़ा टूट सकता है।


रोज़ा टूटने का मतलब

रोज़ा टूटने का मतलब है कि:

 ♦️उस दिन का रोज़ा बाक़ी नहीं रहा
 ♦️बाद में क़ज़ा या कभी-कभी कफ़्फ़ारा भी देना पड़ता है


रोज़ा तोड़ने वाली चीज़ें (जानबूझकर)

 जानबूझकर खाना-पीना

अगर कोई रोज़ेदार:
✔ जानते-बूझते
✔ याद रहते हुए

खाना या पानी पी ले
तो रोज़ा टूट जाएगा।

📖 क़ुरआन की दलील:
“और सुबह की सफ़ेदी को रात की सियाही से अलग पहचान लेने तक खाओ-पियो।”
📖 (सूरह अल-बक़रह: 187)
👉 इसका मतलब यह है कि फज्र के बाद खाना-पीना मना है।

जानबूझकर शारीरिक संबंध बनाना

रमज़ान के दिन में अगर कोई:

🛑 जानबूझकर
  रोज़े की हालत में
  शारीरिक संबंध बनाए

तो:
  • रोज़ा टूटेगा
  • क़ज़ा + कफ़्फ़ारा दोनों ज़रूरी होंगे

📘 हदीस (कफ़्फ़ारे की दलील):

रसूलुल्लाह ﷺ के पास एक आदमी आया और कहा कि मुझसे रमज़ान में बीवी से संबंध हो गया।
नबी ﷺ ने फ़रमाया:

💠एक ग़ुलाम आज़ाद करो
💠अगर न कर सको तो दो महीने लगातार रोज़े रखो
💠अगर यह भी न हो सके तो साठ मिस्कीनों को खाना खिलाओ

📘 (सहीह बुख़ारी 1935, सहीह मुस्लिम)

जानबूझकर क़ै करना (उल्टी करना)

अगर कोई रोज़ेदार:
✔ जानबूझकर उल्टी करे 
तो रोज़ा टूट जाएगा।

📘 हदीस:
“जिसने जानबूझकर उल्टी की, उस पर क़ज़ा है।”
📘 (अबू दाऊद)

जानबूझकर धुआँ या नशा लेना

✔ सिगरेट, बीड़ी
✔ हुक़्का
✔ नशीली चीज़ें

इनसे रोज़ा टूट जाता है, क्योंकि यह जिस्म के अंदर जाता है।

किन हालात में रोज़ा नहीं टूटता (भूल-चूक से)

अगर:
✔ भूलकर कुछ खा-पी लिया
✔ या अनजाने में हो गया

तो रोज़ा नहीं टूटता।

📘 हदीस:
“अगर रोज़ेदार भूलकर खा-पी ले, तो वह अपना रोज़ा पूरा करे, क्योंकि अल्लाह ने उसे खिलाया-पिलाया।”
📘 (सहीह बुख़ारी 1933, सहीह मुस्लिम)

👉  Shab e Baraat Kya hai? Qur'an aur Hadees ki Roshni me samjhen yahan Haqeeqat 


वह काम जो रोज़ा को मकरूह करते हैं 

ये काम रोज़े को ख़राब कर देते हैं, सवाब कम कर देते हैं:

1️⃣ बेवजह झगड़ा और ग़ुस्सा
2️⃣ झूठ बोलना
3️⃣ गाली-गलौज
4️⃣ बुरी नज़र डालना
5️⃣ फ़िज़ूल बातें

📘 हदीस:
जो झूठ और बुरे काम नहीं छोड़ता, अल्लाह को उसके भूखे-प्यासे रहने की ज़रूरत नहीं।”
📘 (सहीह बुख़ारी)

🪥 क्या ब्रश या मिस्वाक से रोज़ा टूटता है?

✔ मिस्वाक करना सुन्नत है
✔ ब्रश करना जायज़ है

लेकिन:
 पेस्ट या पानी गले में न जाए

💉 इंजेक्शन और दवा से रोज़ा टूटता है?

रोज़े के मसाइल में यह सवाल बहुत पूछा जाता है कि Injection ya dawa lene se roza toot jata hai ya nahi?

💊 बीमारी की दवा, इंजेक्शन और रोज़ा — सही समझ क्या है?

रोज़े का अस्ल मक़सद खाने-पीने और शहवात से रुकना है।
📖 क़ुरआन मजीद में अल्लाह तआला फ़रमाता है:
“...खाओ-पीओ यहाँ तक कि तुम पर सुबह की सफ़ेद लकीर काली लकीर से अलग हो जाए, फिर रात तक रोज़ा पूरा करो...”
(सूरह अल-बक़रह 2:187)
यानी रोज़ा मूल रूप से खाने-पीने से रुकने का नाम है। इसी बुनियाद पर उलेमा ने इंजेक्शन और दवा के मसले को समझाया है

इलाज के लिए इंजेक्शन / दवा

अगर इंजेक्शन या दवा इलाज के लिए हो और उसका मक़सद सिर्फ़ बीमारी दूर करना हो — ग़िज़ा (पोषण) देना नहीं — तो ज़्यादातर उलेमा के मुताबिक़ रोज़ा नहीं टूटता, खासकर जब वह नस (IV) या मांसपेशी (IM) में लगाया जाए और उसका काम सिर्फ़ दवा पहुंचाना हो।

🛑 लेकिन यहाँ एक अहम नसीहत समझ लें 👇

जब साफ़ दलील मौजूद है कि खाने-पीने से रोज़ा टूटता है, और रोज़ा का मक़सद ही भूख-प्यास बर्दाश्त करना है, तो हमें शक-शुब्हे वाली चीज़ों से बचना चाहिए। अगर दवा या इंजेक्शन को टालना मुमकिन हो, तो बेहतर है:

✔ दवा इफ्तार के बाद लें
✔ या अगर हालत ऐसी हो कि दिन में लेना ज़रूरी है, तो रियायत पर अमल करें

ताकि रोज़ा भी महफूज़ रहे और दिल में कोई वसवसा भी न रहे।

अगर बीमारी ज़्यादा हो तो क्या करें?

अगर इंसान इतना बीमार हो जाए कि रोज़ा रखना मुश्किल या नुकसानदेह हो, तो इस्लाम मजबूरी को समझता है।

📖 क़ुरआन मजीद में अल्लाह तआला फ़रमाता है:

“और जो बीमार हो या सफ़र में हो, तो वह दूसरे दिनों में गिनती पूरी करे।”
(सूरह अल-बक़रह 2:185)

इस आयत से साबित है कि:

💠 अगर बीमारी बढ़ने का डर हो
💠 या डॉक्टर मना करे
💠 या रोज़ा रखने से जान को खतरा हो
💠 तो रोज़ा छोड़ सकते हैं। बाद में क़ज़ा रखी जाएगी।

📌 याद रखें:

♦️ हर बीमारी में कफ़्फ़ारा नहीं होता।
♦️ मजबूरी में छोड़ा गया रोज़ा सिर्फ़ क़ज़ा से पूरा किया जाता है।
♦️ कफ़्फ़ारा सिर्फ़ जानबूझकर बिना वजह रोज़ा तोड़ने पर होता है।

 


🤲 आख़िरी नसीहत

रोज़ा अल्लाह के लिए है, इसलिए एहतियात बेहतर है।
✔ पहले डॉक्टर से मेडिकल मशविरा लें
✔ फिर भरोसेमंद आलिम से शरीअत का हुक्म पूछें

अल्लाह तआला हमें सही समझ दे और हमारे रोज़ों को कबूल फरमाए। Ameen 🌙


🟢 रोज़ा टूटने पर क्या करना होगा?

सूरतहुक्म
भूलकर खाना-पीनारोज़ा बाक़ी
जानबूझकर खाना-पीनाक़ज़ा
शारीरिक संबंधक़ज़ा + कफ़्फ़ारा
जानबूझकर उल्टीक़ज़ा

Conclusion:

रमज़ान का रोज़ा सिर्फ़ भूख-प्यास का नाम नहीं।
जो चीज़ें रोज़ा तोड़ती हैं उनसे बचना फ़र्ज़ है और जो चीज़ें रोज़े को मकरूह बनाती हैं उनसे बचना तक़वा की निशानी है।

👉 रोज़ा जिस्म के साथ-साथ
👉 दिल और अख़लाक़ का भी इम्तिहान है



👍🏽 ✍🏻 📩 📤 🔔
Like | Comment | Save | Share | Subscribe
Author
इस्लामी ब्लॉगर — सही दीन और इल्म को आम करने की कोशिश।



FAQs

Q1. Rozay Ko Todne Wali Cheezen kaun si hain?
जानबूझकर खाना-पीना, धूम्रपान करना या शारीरिक संबंध बनाना रोज़ा तोड़ देता है।

Q2. Kya bhool kar khane se roza toot jata hai?
नहीं, अगर भूलकर खा लिया या पी लिया तो रोज़ा नहीं टूटता।

Q3. Roza makruh kaam kaun se hain?
गाली देना, झूठ बोलना, ग़ीबत करना, बेकार बहस करना और गुस्सा करना रोज़े को मकरूह बना देते हैं।

Q4. Injection ya dawa lene se roza toot ta hai?
जरूरी इलाज की सूरत में कुछ इंजेक्शन से रोज़ा नहीं टूटता, लेकिन पोषण देने वाले इंजेक्शन रोज़ा तोड़ सकते हैं।

Q5. Ramzan rules ke mutabiq kya cheezon se parhez zaroori hai?
रोज़े में खाने-पीने, बुरे अख़लाक़ और हराम कामों से पूरी तरह बचना जरूरी है।

Q6. Agar kisi ne jaan bujh kar roza toda to kya hukm hai?
जानबूझकर रोज़ा तोड़ने पर क़ज़ा और कुछ मामलों में कफ़्फ़ारा भी जरूरी होता है।


Post a Comment

0 Comments