शिर्क एक ऐसा गुनाह है जिसकी बग़ैर तौबा माफ़ी नहीं। Shirk Kya Hai? इससे इंसानों की अक्सरियत अंजान है और इसी अनजाने पन में वे दूसरों को अल्लाह का शरीक बना देते हैं।Shirk Kya Hai सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है।
इस्लाम की बुनियाद तौहीद पर है, यानी अल्लाह को उसकी ज़ात, सिफ़ात, इबादत और अधिकार में एक और अकेला मानना। तौहीद के बिल्कुल विपरीत जो अमल है, उसे शिर्क कहा जाता है।
शिर्क इस्लाम का सबसे बड़ा गुनाह है। अगर कोई इंसान शिर्क की हालत में बिना तौबा किए मर जाए, तो अल्लाह तआला ने उसके लिए माफ़ी का वादा नहीं किया। इसलिए हर मुसलमान के लिए शिर्क को समझना और उससे बचना बेहद ज़रूरी है।
![]() |
| Shirk Ki Bagair Taubah maafi nahi |
- शिर्क क्या है?
- शिर्क के प्रकार
- आज के दौर में पाए जाने वाले शिर्क के रूप
- शिर्क का अंजाम
- शिर्क से बचने के तरीके
🛑 शिर्क की परिभाषा (Definition of Shirk)
लफ़्ज़ी मआनी (Linguistic meaning):
शिर्क का मतलब है अल्लाह के साथ किसी और को उसकी ज़ात, सिफ़ात, हक़ या इबादत में शरीक करना।
इस्लामी इस्तिलाही मआनी (Islamic definition):
शिर्क वह है जब कोई इंसान अल्लाह के अलावा किसी और को —उसकी रब्बुबियत (ख़ालिक़, मालिक, रिज़्क़ देने वाला) में,उसकी उलूहियत (इबादत का हक़),या उसकी सिफ़ात (इल्म, ताक़त, ग़ैब का मालूम होना) — में बराबर समझे या हिस्सेदार ठहराए।
📖 क़ुरआन में शिर्क से मुतल्लिक:
① अल्लाह के साथ साझी ठहराना ही शिर्क है
और अल्लाह फरमाता है"बेशक, शिर्क बहुत बड़ा ज़ुल्म है।"📚 (सूरह लुक़मान 31:13)
और उन्होंने अल्लाह के सिवा ऐसे लोगों को पूज्य बना लिया जो न उन्हें नुक़सान पहुँचा सकते हैं और न फ़ायदा।”
📚 (सूरह यूनुस: 18)
“कहो! क्या मैं अल्लाह के सिवा किसी और को अपना सहारा बनाऊँ, जबकि वही आकाशों और धरती का पैदा करने वाला है?”
📚 (सूरह अल-अनआम: 14)
"अल्लाह इस बात को हरगिज़ माफ़ नहीं करता कि उसके साथ किसी को शरीक किया जाए और इससे कम गुनाह जिसे चाहे माफ़ कर देता है।"
(📚 (सूरह अन-निसा 4:48))
🕌 हदीस से दलाइल
रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
“जिस शख्स की मौत इस हाल में आई कि वह अल्लाह के साथ किसी को शरीक करता रहा, तो वह जहन्नम में दाख़िल होगा।”
(सहीह बुखारी, मुस्लिम)
रसूलों का पैग़ाम:
"और हमने हर उम्मत में एक रसूल भेजा कि अल्लाह की इबादत करो और ताग़ूत से बचो।"📚 (सूरह अन-नहल 16:36)
👉 दुनिया में अल्लाह ने जितने भी पैग़म्बर और रसूल भेजा सबकी एक ही दावत थी ला इ लाह इल्लल्लाह यानी अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लाइक नहीं। किसी भी नबी या रसूल ने ये नही कहा की किसी बुज़ुर्ग या नबी के कब्रों पर जाकर दुआ करो या मांगो।शिर्क के प्रकार (Types of Shirk in Islam)
♦️ शिर्क-ए-अकबर (बड़ा शिर्क)
यह वह शिर्क है जो इंसान को इस्लाम से बाहर कर देता है।उदाहरण:
- अल्लाह के सिवा किसी और को सजदा करना
- किसी पीर, बुज़ुर्ग या मख़लूक़ को मुश्किल-कुशा समझना
- मुर्दों या क़ब्र वालों से मदद मांगना
जिसने अल्लाह के साथ शिर्क किया, उस पर अल्लाह ने जन्नत हराम कर दी।”
📚 (सूरह अल-माइदा: 72)
♦️ शिर्क-ए-असग़र (छोटा शिर्क)
यह शिर्क इंसान को इस्लाम से बाहर तो नहीं करता, लेकिन उसके आमाल को बर्बाद कर देता है।उदाहरण:
- दिखावे के लिए इबादत करना (रियाकारी)
- अल्लाह के अलावा किसी और के नाम की क़सम खाना
शिर्क को सबसे बड़ा ज़ुल्म कहा:
मुझे तुम्हारे बारे में सबसे ज़्यादा जिस चीज़ का डर है, वह छोटा शिर्क है।”📚 (मुस्नद अहमद)
♦️ शिर्क-ए-ख़फ़ी (छुपा हुआ शिर्क)
यह दिल में छुपा होता है और कई बार इंसान को खुद भी एहसास नहीं होता।उदाहरण:
इबादत में अल्लाह से ज़्यादा लोगों की तारीफ़ और रज़ामंदी चाहना
📖 हदीस:
शिर्क को सबसे बड़ा ज़ुल्म कहा:
शिर्क अंधेरी रात में काले पत्थर पर चलती चींटी से भी ज़्यादा छुपा होता है।”📚 (बैहक़ी)
🛑 शिर्क के कुछ अहम रूप – क़ुरआन की रोशनी में
1️⃣ अल्लाह की इजाज़त के बिना सिफ़ारिश का अक़ीदा
यह मानना कि अल्लाह के हुक्म के बग़ैर कोई भी सिफ़ारिश कर सकता है या अल्लाह से अपनी बात मनवा सकता है — शिर्क है।क्योंकि सिफ़ारिश का पूरा इख़्तियार सिर्फ़ अल्लाह के पास है।
📖 क़ुरआन:
शिर्क को सबसे बड़ा ज़ुल्म कहा:
“कौन है जो उसकी इजाज़त के बग़ैर उसके दरबार में सिफ़ारिश कर सके?”
📚 (सूरह बक़रा: 255)
“कह दो! सिफ़ारिश सारी की सारी अल्लाह ही के इख़्तियार में है।”
📚 (सूरह ज़ुमर: 44)
2️⃣ पीर, वली और मज़ार को मुसीबत दूर करने वाला मानना
यह अक़ीदा रखना कि पीर, वली या मज़ार तकलीफ़ें दूर करते हैं, या यह सोचना कि फलाँ के नाम की फ़ातेहा या चिराग़ न दिया गया तो मुसीबत आ जाएगी — शिर्क है।क्योंकि नुक़सान और फ़ायदा पहुँचाने वाला सिर्फ़ अल्लाह है।
📖 क़ुरआन:
शिर्क को सबसे बड़ा ज़ुल्म कहा:
और अगर अल्लाह तुम्हें कोई तकलीफ़ पहुँचाए तो उसके सिवा कोई उसे दूर करने वाला नहीं।”
📚 (सूरह यूनुस: 107)
3️⃣ अल्लाह के सिवा किसी और पर भरोसा रखना
अल्लाह को छोड़कर किसी और पर दिली भरोसा रखना भी शिर्क के दायरे में आता है।मोमिन का भरोसा सिर्फ़ अल्लाह पर होना चाहिए।
📖 क़ुरआन:
शिर्क को सबसे बड़ा ज़ुल्म कहा:
“कह दो! मुझे अल्लाह ही काफ़ी है, और भरोसा करने वाले उसी पर भरोसा रखते हैं।”
📚 (सूरह ज़ुमर: 38)
👉 तौहीद का तक़ाज़ा है कि हर उम्मीद, हर मदद और हर भरोसा सिर्फ़ अल्लाह से हो।
इन आयतों से यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो जाती है कि अल्लाह के साथ किसी भी रूप में साझेदारी करना ही शिर्क है, और यही सबसे बड़ा व अक्षम्य गुनाह है।
आज के दौर में पाए जाने वाले आम शिर्क
- क़ब्रों से मदद मांगना
- तावीज़ को अपने आप असर करने वाला समझना
- पीर या बुज़ुर्ग को ग़ैब का इल्म रखने वाला मानना
- सितारों, राशियों और भविष्य बताने वालों पर यक़ीन करना
🛑 याद रखें: साधन अपनाना जायज़ है, लेकिन जायज़ साधन और भरोसा सिर्फ़ अल्लाह पर होना चाहिए।
🔥 शिर्क का अंजाम
दुनिया में- दिल का सुकून खत्म हो जाता है
- नेक आमाल ज़ाया हो जाते हैं
- जन्नत से महरूमी
- हमेशा का अज़ाब (अगर तौबा न की जाए)
निश्चय ही शिर्क बहुत बड़ा ज़ुल्म है।”📚 (सूरह लुक़मान: 13)
🛡️ शिर्क से बचने के तरीके
✔ तौहीद का सही इल्म हासिल करें✔ क़ुरआन और सहीह हदीस को समझें
✔ दुआ और मदद सिर्फ़ अल्लाह से मांगें
✔ ग़ुलू (हद से बढ़ना) और बिदअत से बचें
✔ अपने अक़ीदे और आमाल का नियमित मुहासबा करें
🤲 मस्नून दुआ:
“ऐ अल्लाह! मैं तेरी पनाह चाहता हूँ कि जान-बूझकर तेरा साझी ठहराऊँ, और अनजाने में हुए गुनाह की भी माफ़ी चाहता हूँ।”
शिर्क से मुतल्लिक़ ग़लत फ़हमी
♦️शिर्क से मुतअल्लिक़ अक्सर मुसलमानों का यह अक़ीदा और गुमान है कि ग़ैर मुस्लिम अपने मज़हब के हिसाब से जो इ़बादत करते है, बुतो के आगे सज्दा करते है, फूल और चढ़ावा चढ़ाते हैं, मन्नत मांगते हैं और जानवरों की इ़बादत करते है यही शिर्क है।♦️ख़ुद जो शिर्किया अ़मल करते हैं उसको ऐ़न तौहि़द मानते हैं। जबकि, उम्म्ते मुस्लिमा के अकसर लोग जो शिर्क करते हैं उसकी वजह सिर्फ़ यह है कि अकसर लोग शिर्क क्या है जानते ही नहीं!♦️वे शिर्किया अमल करके भी इससे अनजान हैं और उम्मते मुस्लिमा की अक्सरियत शिर्क में मुब्तिला हैं उसकी दलील अल्लाह तआला का ये फ़रमान है:- ईमान वालों में अकसर लोग मुशरिक होते हैं (सूरह युसुफ़ - 106)
ईमान वालों में अकसर लोग मुशरिक होते हैं (सूरह युसुफ़ - 106)
Conclusion:
शिर्क वह ज़हर है जो इंसान के ईमान को खत्म कर देता है। हर मुसलमान पर फ़र्ज़ है कि वह तौहीद को समझे, अपने अक़ीदे और आमाल की जाँच करे और हर तरह के शिर्क से खुद को बचाए।🕊️ तौहीद ही निजात का रास्ता है, और शिर्क हमेशा की तबाही।
Frequently Asked Questions:
1.इस्लाम में Shirk Kya hai?
2.क्या बुज़ुर्गों का वसीला शिर्क है?
5.क्या शिर्क करने वालों की कोई नेकी कबूल होगी ?
शिर्क कितना अज़ीम गुनाह है कि अल्लाह तआ़ला ने आम इन्सान तो क्या नबीयों तक को भी नसीहत कर दी कि अगर तुमने शिर्क किया तो हम तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे !"और अगर वो लोग शिर्क करते तो जो अमल वो करते थे सब बेकार हो जाते ! तो फिर हम आम इंसानों की क्या हैसीयत है! शिर्क करने वाले की कोई भी नेकी कबूल नहीं की जाएगी !
*•┈━━━━•❄︎•❄︎•━━━━┈•*


1 Comments
Allah hidayat de hame
ReplyDeleteplease do not enter any spam link in the comment box.thanks