🌺 Bismillahir Rahmanir Raheem 🌺
आप ने कभी सोचा है कि Kya Aap ki Namaz Qabool Ho Rahi Hai या नहीं?
जो नमाज़ हम रोज़ पढ़ते हैं, क्या वह अल्लाह के दरबार में कबूल भी हो रही है? या हम सिर्फ आदत के तौर पर नमाज़ अदा कर रहे हैं, जबकि असल में हमारी नमाज़ नामंज़ूर हो सकती है?
इस्लाम में नमाज़ (Salah) सिर्फ एक फर्ज़ नहीं, बल्कि वह पहली इबादत है जिसका हिसाब क़यामत के दिन सबसे पहले लिया जाएगा। अगर नमाज़ सही हुई तो बाकी आमाल भी सही होंगे, और अगर नमाज़ खराब निकली तो बाकी नेकी भी रद्द हो सकती हैं।
![]() |
Apni Namaz ko behtar banaye |
नबी ﷺ ने फरमाया:
क़यामत के दिन सबसे पहले बंदे से उसकी नमाज़ का हिसाब लिया जाएगा। अगर नमाज़ सही हुई तो बाकी सारे आमाल सही होंगे और अगर नमाज़ खराब निकली तो उसके सारे आमाल खराब होंगे।”(सुनन अल-तिर्मिज़ी: 413, साहिह अल-जामे: 2573)
इस हदीस से साफ़ जाहिर होता है कि नमाज़ की सहीह अदायगी की अहमियत क्या है?
Namaz Ki Ahmiyat Islam Mein
नमाज़ इस्लाम का दूसरा स्तंभ है। यह बंदे और अल्लाह के बीच सीधा संबंध है।
अगर नमाज़ में खुशूअ (विनम्रता), तवज्जोह (ध्यान) और सुन्नत के मुताबिक़ अदायगी न हो तो इंसान पूरा सवाब हासिल नहीं कर पाता। 40 और 60 क्या पुरी जिंदगी की पढ़ी हुई नमाज़ बर्बाद हो जायेगी!
Namaz Ka Kitna Sawab Milta Hai?
📖 हज़रत अम्मार बिन यासिर (रज़ि) बयान करते हैं:
“जब कोई इंसान नमाज़ पढ़कर लौटता है तो उसे उसकी नमाज़ का सिर्फ दसवां, नौवां, आठवां, सातवां, छठा, पांचवां, चौथा, तीसरा या आधा हिस्सा ही लिखा जाता है।”
(सुनन अबू दाऊद: 796)
👉 यानी नमाज़ तो बेशक पढ़ी जाती है, लेकिन ध्यान और सकून की कमी की वजह से पूरा अजर नहीं मिलता।
Do Namazi – Lekin Ajr Mein Zameen Aasman Ka Farq
📖 नबी ﷺ ने फरमाया:“दो आदमी एक ही नमाज़ पढ़ते हैं, लेकिन उनके बीच फज़ीलत का फर्क आसमान और ज़मीन जितना होता है।”
(सुनन नसायी: 1313)
यह हदीस बताती है कि नमाज़ की क्वालिटी (खुशूअ और सुन्नत) ही असल कामयाबी है।
Quran Ki Roshni Mein Namaz Ki Qabooliyat
📖 अल्लाह तआला फरमाता है:“बेशक मोमिन कामयाब हो गए, जो अपनी नमाज़ में विनम्रता रखने वाले हैं।”
(सूरह अल-मुमिनून: 1-2)
और आगे इरशाद है:
“तबाही है उन नमाज़ियों के लिए, जो अपनी नमाज़ से गाफिल रहते हैं और दिखावा करते हैं।”
(सूरह अल-माऊन: 4-6)
👉 इससे साफ़ है कि रियाकारी और ग़फ़लत नमाज़ की कबूलियत में बड़ी रुकावट हैं।
Namaz Ki Hifazat Aur Pabandi
हज़रत अब्दुल्लाह बिन अम्र बिन आस (रज़ि) से रिवायत है:
नबी ﷺ ने एक दिन नमाज़ का ज़िक्र करते हुए फरमाया: "जिसने नमाज़ की हिफ़ाज़त और पाबंदी की, वह क़ियामत के दिन उसके लिए नूर, दलील और निजात होगी। और जिसने इसकी पाबंदी न की, उसके लिए न नूर होगा, न दलील और न ही निजात। वह क़ारून, फिरऔन, हामान और उबई-बिन-खलफ़ के साथ होगा।"(मुसनद अहमद: 6576, दारमी, बैहक़ी – मिश्कातुल मसाबीह: 578)
हज़रत हुज़ैफ़ा (रज़ि०) से रिवायत है:
उन्होंने एक आदमी को नाक़िस नमाज़ पढ़ते देखा। हज़रत हुज़ैफ़ा ने उससे पूछा : तू कितने वक़्त से ऐसी नमाज़ पढ़ रहा है? उसने कहा : चालीस साल से। आपने फ़रमाया: यक़ीन कर चालीस साल से तूने नमाज़ पढ़ी ही नहीं और अगर तू इसी क़िस्म की नमाज़ पढ़ता-पढ़ता मर जाता तो हज़रत मुहम्मद ﷺ के दीन पर वफ़ात न पाता। फिर आप कहने लगे : बेशक इन्सान हलकी नमाज़ पढ़ने के बावजूद मुकम्मल और अच्छे तरीक़े से नमाज़ पढ़ सकता है(सुन्न नसायी हदीस 1313)
👉 यह हदीस नमाज़ की पाबंदी की गंभीरता को दर्शाती है।
Salaf Aur Ulama Ke Aqwal
जो आदमी 40 साल से हल्की-फुल्की नमाज़ पढ़ रहा था, दरअसल उसने नमाज़ पढ़ी ही नहीं। अगर वह ऐसी ही नमाज़ पढ़ते हुए मर जाता तो हज़रत मुहम्मद ﷺ के दीन पर न मरता।"(सुनन नसायी: हदीस 1313)
♦️हज़रत उमर फ़ारूक़ (रज़ि):
कई लोग नमाज़ पूरी ज़िंदगी पढ़ते हैं, लेकिन अल्लाह के लिए एक भी रकअ़त पूरी नहीं करते। क्योंकि वे रुकूअ़ और सज्दा सही तरीके से अदा नहीं करते।"
♦️अबू हुरैरा (रज़ि):
कुछ लोग 60 साल तक नमाज़ पढ़ते रहते हैं, लेकिन उनकी एक भी नमाज़ कबूल नहीं होती। क्योंकि वे रुकूअ़, सज्दा, क़याम और ख़ुशूअ़ पूरा नहीं करते।"
♦️इमाम अहमद बिन हनबल (रह.):
एक वक्त ऐसा आएगा जब लोग नमाज़ तो पढ़ेंगे लेकिन असल में नमाज़ पढ़ी न होगी।"
♦️इमाम अल-ग़ज़ाली (रह.):
कई लोग सज्दा करते हैं लेकिन उनका दिल दुनियावी कामों में उलझा रहता है। ऐसा सज्दा अल्लाह के करीब नहीं करता बल्कि गुनाह बन जाता है।"
Namaz Qabool Hone Ki Shartein
✔ नमाज़ सुन्नत के मुताबिक़ हो
✔ रुकूअ और सज्दा सकून से अदा हो
✔ दिल में खुशूअ और तवज्जोह हो
✔ रियाकारी न हो
✔ वक्त की पाबंदी हो
Conclusion: Kya Aap Ki Namaz Qabool Ho Rahi Hai?
Kya Aap Ki Namaz Qabool Ho Rahi Hai या नहीं? अब यह बात बिल्कुल साफ है कि अगर नमाज़ सुन्नत के मुताबिक़, ध्यान और विनम्रता के साथ न पढ़ी जाए तो पूरी ज़िंदगी की नमाज़ भी बर्बाद हो सकती है।Namaz Ki Qabooliyat,Namaz Ki Ahmiyat और Khushu In Namaz इन सबका ख़ास ख़्याल रखें।
👉 नमाज़ ही क़यामत के दिन सबसे पहला सवाल है।
👉 नमाज़ सही तो बाकी आमाल सही।
👉 नमाज़ गलत तो बाकी नेकी खतरे में।
👉 नमाज़ की सहीह अदायगी के बिना कोई भी नेकी कबूल नहीं होगी।
👉 जो शख्स नमाज़ की पाबंदी करेगा और उसे सुन्नत के मुताबिक़ अदा करेगा, वही आखिरत में कामयाब होगा। सुन्नत के मुताबिक़ नमाज़ न पढ़ी तो पूरी ज़िंदगी की इबादत बेकार है।
आज से हम संकल्प लें कि नमाज़ को सिर्फ फर्ज़ न समझें, बल्कि अल्लाह से मुलाकात समझकर अदा करें।
*•┈━━━━•❄︎•❄︎•━━━━┈•*
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q1. अगर नमाज़ सुन्नत के मुताबिक़ न हो तो क्या वह कबूल होगी?
Ans: अगर नमाज़ में खुशूअ, सकून और सुन्नत का तरीका न हो तो उसका सवाब कम या नामंज़ूर हो सकता है।
(अबू दाऊद: 796, नसायी: 1313)
Q2. क़यामत के दिन सबसे पहले किस इबादत का हिसाब होगा?
Ans: सबसे पहले नमाज़ का हिसाब होगा।
(तिर्मिज़ी: 413)
Q3. क्या नमाज़ में रुकूअ और सज्दा सकून से अदा करना जरूरी है?
Ans: हाँ, हर रुक्न को इत्मीनान से अदा करना फर्ज़ है, वरना नमाज़ अधूरी होगी।


1 Comments
Apni namaz sunnat ke mutaabiq ada Karen
ReplyDeleteplease do not enter any spam link in the comment box.thanks